फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dense fog in Indore, visibility up to 200 meters, Indore flight diverted to Ahmedabad.

Indore: इंदौर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 200 मीटर तक, इंदौर से पांच फ्लाइट डायवर्ट की

Thu, 30 Nov 2023 07:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 30 Nov 2023 07:28 PM IST
सार

गुरुवार सुबह छह बजे शहर में घना कोहरा घना था। दृश्यता डेढ़ सौ से दो सौ मीटर तक रह गई।  सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी हो गई। गांवों से  आने वाले सब्जियों, फलों और दूध वाहन धीरे-धीरे मंडियों तक पहुंचे। 

विज्ञापन
Indore: Dense fog in Indore, visibility up to 200 meters, Indore flight diverted to Ahmedabad.
इंदौर में छाया घना कोहरा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर लगातार दूसरे दिन घने कोहरे के आगोश में रहा। सड़कों पर विजिबिलिटी 200 मीटर तक रह गई। एबी रोड पर कई वाहन सुबह हादसे से बचने के लिए खड़े नजर आए। रात का पारा सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज हो रहा है और दिन का सामान्य से सात डिग्री कम। रात और दिन के पारे में गुरुवार को सिर्फ चार डिग्री का अंतर रह गया है।

विज्ञापन


कोहरे के कारण सुबह हवाई यातायात प्रभावित रहा। सुबह हैदराबाद से इंदौर आने वाली उड़ान को कोहरे के कारण अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। इसके अलावा अन्य चार उड़ानें भी अहमदाबाद डायवर्ट की गई। बेंगुलरु, जयपुर,पुणे,दिल्ली की उड़ान भी डायवर्ट की गई और कोहरा छंटने के बाद येे उड़ानें इंदौर पहुंची।  

विज्ञापन

गुरुवार सुबह छह बजे शहर में घना कोहरा घना था। दृश्यता डेढ़ सौ से दो सौ मीटर तक रह गई। सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी हो गई। गांवों से आने वाले सब्जियों, फलों और दूध वाहन धीरे-धीरे मंडियों तक पहुंचे। सुबह आठ बजे बाद कोहरा कम हुआ और शहर सामान्य स्थिति में पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह धूप भी नहीं निकली, लेकिन कोहरा धीरे-धीरे कम होने लगा था। दिन का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा,जबकि रात का तापमान 18.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था।


रात और दिन के तापमान में चार डिग्री का ही अंतर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश मेें चक्रवाती घेरा सक्रिय है। 3 दिसंबर तक शहर में मौसम ठंडा रहेगा। धूप कम निकलेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है।

आधे घंटे चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो पाई लैंडिंग

हैदराबाद से सुबह 7.10 बजे इंदौर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के कारण इंदौर में लैंड नहीं कर पाई। विमान हैैदराबाद से सुबह पांच बजे निकला था और सुबह इंदौर आ चुका था, लेकिन लो विजिबिलिटी के कारण आसमान में ही चक्कर काटता रहा। जब पायलट लैंडिंग कराने में नाकाम रहे तो फिर विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed