फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Demand for arrest of the remaining accused who vandalized the service center of former Lok Sabha Speak

Indore:सुमित्रा महाजन के बेटे के सर्विस सेंटर में तोड़फोड़ करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार,बाकियों की तलाश जारी

Mon, 09 Dec 2024 06:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Dec 2024 06:35 PM IST
सार

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे के सर्विस सेंटर पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया था। इनमें से मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को  ज्ञापन दिया है।

विज्ञापन
Indore: Demand for arrest of the remaining accused who vandalized the service center of former Lok Sabha Speak
भाजपा नेता पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मिलने पहुंचे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के सर्विस सेंटर में  तोड़फोड़ हुई थी।इस विवाद  में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सोमवार को भाजपा नेता पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे थे, तब कमिश्नर ने मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी भाजपा नेताओं को दी।भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। साथ ही बचे हुए आरोपियों को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन


ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शहर में रोज छोटी-मोटी घटनाएं होती है, लेकिन पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे के सर्विस सेंटर पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया। वो गंभीर है। आरोपी बिना  गेटपास के गाड़ी बाहर ले जा रहे थे। पैसे भी नहीं दे रहे थे। उन्होंने स्टाॅफ के साथ मारपीट भी की। सभी आरोपी चिन्हित हो चुके हैं, लेकिन सभी  आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस जल्द से जल्द बचे हुए शेष आरोपियों को पकड़े और उनके खिलाफ कड़ी धाराएं लगाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में महापौर परिेषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, पूर्व सभापति अजय सिंह नरुका,सुधीर दांडेकर, रामस्वरुप मूंदड़ा, महेश शर्मा सहित अन्य नेता शामिल थे । कुछ समाजों के प्रतिनिधि भी पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। ज्ञापन का वाचन अशोक डागा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

इस घटना में कैबिनट मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया के भतीजे सौरभ और उसके साथी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपी नगर निगम में कर्मचारी है। सौरभ ने ही सर्विस सेंटर पर स्टाॅफ के साथ मारपीट की थी और कांच फोड़े थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। इस मामले में तन्नू धोलपुरे और बिट्टू धौलपुरे फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed