{"_id":"6345117d6cd17236e365e6bf","slug":"indore-dead-body-of-a-new-born-baby-found-in-kachra-vahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: यह कैसी निष्ठुरता? इंदौर में कचरा गाड़ी में मिला पॉलिथीन में लिपटा नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: यह कैसी निष्ठुरता? इंदौर में कचरा गाड़ी में मिला पॉलिथीन में लिपटा नवजात का शव
Tue, 11 Oct 2022 12:17 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:17 PM IST
सार
समाज कितना निष्ठुर हो गया है, इसका उदाहरण इंदौर में देखने को मिला। एक नवजात बच्ची का शव किसी ने पॉलिथीन में लपेटकर कचरे की गाड़ी में फेंक दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंदौर में नवजात का शव कचरा वाहन में मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंदौर आकर उज्जैन जाएंगे। वहां श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर इंदौर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में भक्ति और उत्साह का माहौल है। इस बीच इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया कि इंसानियत ही शर्मसार हो गई। सफाई में देश में नंबर एक इंदौर की कचरा गाड़ी में एक नवजात का शव मिला है। किसी ने शव को पॉलिथीन में लपेटकर कचरे में फेंक दिया। कर्मचारियों का ध्यान जब इस पर गया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला इंदौर के छोटा बांगड़दा का है। वहां कचरा प्लांट के इंचार्ज राकेश बिरवाल ने पुलिस को बताया कि वार्ड चार से कचरा कलेक्शन कर गाड़ी प्लांट पर पहुंची थी। सूखा-गीला कचरा छांटते समय एक नवजात बच्ची का शव पॉलिथीन में लिपटा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर दिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
नाल तक नहीं काटी गई थी
पुलिस के मुताबिक बच्ची की नाल तक नहीं काटी गई थी। इसका मतलब यह है कि प्रसव किसी अस्पताल में नहीं बल्कि घर पर ही हुआ है। ऐसे में यह बालिका हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस ने उस कचरा वाहन के रुट की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बच्ची की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।