फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore crime news accident

Indore News: दो बच्चियों को कार से कुचलने वाला नाबालिग निकला, किराए पर ली थी कार

Tue, 29 Oct 2024 11:53 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 29 Oct 2024 11:53 AM IST
सार

Indore News: आरोपी ने बताया कि सामने दो पहिया वाहन आने पर उससे अचान एक्सलेरेटर दब गया। हादसे के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गया था। 
 

विज्ञापन
indore crime news accident
हादसे के बाद ड्राइवर घटनास्थल से भाग गया था। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के जय भवानी नगर में हुए हादसे का आरोपी पकड़ा गया है। वह नाबालिग है और उसने कार चलाने के लिए किराए से ली थी। सोमवार शाम तेज गति से कार चलाते हुए उसने दो लड़कियों को कुचल दिया था। प्रियांशी (21) पुत्री पवन प्रजापत और निव्या (13) पुत्री आनंद प्रजापत दोनों बच्चियां अपने घर के बाहर रंगोली बना रही थीं, जब कार ने उन्हें टक्कर मारी और फिर पास के एक घर की दीवार में जा घुसी। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद घायल लड़कियों को स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया था। 
विज्ञापन


अचानक दबा दिया एक्सलेरेटर
पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की और भारतीय दंड संहिता की धारा 110, 324(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने कार द्वारकापुरी निवासी एक व्यक्ति से चलाने के लिए ली थी और अचानक सामने आए एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में एक्सलेरेटर दब गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा हुआ और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किराए पर ली थी कार
जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी 17 साल का नाबालिग है। जो अपने दोस्त से कार मांगकर लाया था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। जो हुकुमचंद कॉलोनी का रहने वाला निकला। उक्त कार द्वारकापुरी में रहने वाले किसी सेन नाम के व्यक्ति की है। जो उसने किसी को किराए पर दी थी। नाबालिग ने उससे कार चलाने के लिए मांगी थी। कार का नंबर MP09ZW7287 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed