{"_id":"62f8aea2d12fff22db5ab79d","slug":"indore-created-a-record-by-making-a-huge-human-chain-of-the-map-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"India @75: इंदौर ने रचा कीर्तिमान, भारत के नक्शे की विशाल मानव श्रृंखला बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India @75: इंदौर ने रचा कीर्तिमान, भारत के नक्शे की विशाल मानव श्रृंखला बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाया
Sun, 14 Aug 2022 01:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:45 PM IST
सार
इंदौर शहर ने शनिवार को भारत के नक्शे के आकार की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई इस विशाल मानव श्रृंखला के आयोजन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इंदौर ने भारत के नक्शे वाली विशाल मानव श्रृंखला बनाने का नया कीर्तिमान रचा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
इंदौर शहर ने शनिवार को भारत के नक्शे के आकार की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई इस विशाल मानव श्रृंखला के आयोजन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन दिव्य शक्तिपीठ में एक सामाजिक संस्था 'ज्वाला' द्वारा किया गया था। करीब 5 हजार से अधिक स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने एक साथ मिल कर नक्शा बनाया था।
संस्था ज्वाला की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि इस प्रयास के माध्यम से मानव श्रृंखला को भौगोलिक आकार में बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। हमने भारत के नक्शे पर एक मानव श्रृंखला बनाई थी, और न केवल सीमा पर बल्कि उसके अंदर भी। पहले देश के नक्शे की सीमा रेखा पर एक मानव श्रृंखला बनाई गई थी, लेकिन हमने तिरंगा झंडा और अशोक चक्र बनाकर लोगों को अंदर इकट्ठा किया। इस आयोजन में कुल 5,335 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, देवी शक्ति को देश की महिलाओं के महत्व और ताकत को दिखाने के लिए भारत के नक्शे की सीमा पर बनाया गया था।
#WATCH More than 5000 school students, social workers and others came together to form geographical map of India, in Indore, yesterday#MadhyaPradesh pic.twitter.com/6hfbc1y6fK
विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ)
#WATCH More than 5000 school students, social workers and others came together to form geographical map of India, in Indore, yesterday#MadhyaPradesh pic.twitter.com/6hfbc1y6fK
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 14, 2022
बता दें, इस साल 15 अगस्त को, भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मनाएगा और इस दिन को मनाने के लिए कई कार्यक्रम और पहल की जा रही हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा को घर लाने और 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा बनने के उत्साह के साथ ही देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए केंद्र सरकार और देशवासियों द्वारा मनाया जा रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को शुरू हुई थी, जिसने हमारी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75-सप्ताह की उलटी गिनती शुरू की। इस कार्यक्रम में हर जगह भारतीयों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने की परिकल्पना की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध को औपचारिक या संस्थागत रखने के बजाय अधिक व्यक्तिगत बनाना है।
