फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: The killers had followed Raja and Sonam on a rented bike, chose a closed parking y

Indore Couple Missing News: हत्यारों ने बाइक पर किया था पीछा, बंद पार्किंग यार्ड को चुना राजा की हत्या के लिए

Mon, 09 Jun 2025 12:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Jun 2025 12:26 PM IST
सार

राजा और सोनम के साथ उन तीनों को गाइड ने भी देखा। उनसें तीन अन्य लोगों के बारे में पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जब राजा सोहरा के बंद पार्किंग यार्ड में पहुंचा तो तीनों युवकों ने उसकी धारदार से हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: The killers had followed Raja and Sonam on a rented bike, chose a closed parking y
सोनम और राजा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में हुई इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का  खुलासा पुलिस ने कर लिया है। हत्या में पत्नी सोनम के अलावा तीन अन्य लोग शामिल है, जो इंदौर से ही राजा और सोनम के पीछे गए थे।

विज्ञापन


शिलांग में राजा ने जहां किराए की स्कूटर सैर के लिए ली थी, वहीं हत्यारों ने बाइक किराए पर ले रखी थी और लगातार राजा और सोनम के पीछे चल रहे थे। संभवत: तीनों हत्यारों ने भी खुद को मध्य प्रदेश का पर्यटक बताकर राजा का विश्वास जीता और साथ में घूमने लगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजा और सोनम के साथ उन तीनों को गाइड ने भी देखा। उनसें तीन अन्य लोगों के बारे में पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जब राजा सोहरा के बंद पार्किंग यार्ड में पहुंचा तो तीनों युवकों ने उसकी धारदार से हत्या कर दी। सोनम के सामने ही उसके पति राजा को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने राजा के शव को उठाया और चार फीट ऊंचे रैलिंग से खाई में फेंक दिया। हत्या के बाद किराए पर लिए गए स्कूटर का इस्तेमाल भागनेे के लिए किया। इस कारण घटनास्थल से 20 किलोमीटर आगे स्कूटर लावारिस अवस्था में मिला।  



फुटेज में बार-बार मोबाइल देखते नजर आ रही थी सोनम

राजा बाइक पर लगेज लेकर निकला था, लेकिन हत्या की प्लानिंग कर चुकी सोनम नहीं चाहती थी कि लगेज भी साथ में रहे। इस लिए उनसे एक होम स्टे देखा और राजा को वहां फिर से कमरा लेने के लिए राजी किया। उसके सीसीटीवी फुटेज में भी वह नजर आई। वह बार-बार फोन देख रही थी। जब राजा लगेज रखने तो सोनम ने दस, पंद्रह कदम जाकर फिर फोन पर किसी से बात की और राजा के बाहर आते ही उसके पास आ गई थी। सीसीटीवी फुटेज में भी सोनम टेंशन में नजर आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed