फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Couple committed suicide by hanging themselves in Indore, they were married 22 years ago

Indore: पारिवारिक विवाद में दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, बच्चों ने पुलिस को सूचना दी

Wed, 02 Apr 2025 10:37 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Apr 2025 10:37 PM IST
सार

पुलिस अफसरों को पता चला कि परिवार की एक दुकान मूसाखेड़ी क्षेत्र में है। जिसमें चारों भाईयों का हिस्सा है, लेकिन दुकान का उपयोग नहीं होता था। गब्बर अपने भांजे के साथ फर्नीचर बनाने का काम करता था। गब्बर के चार भाई हैै और चारों अलग-अलग रहते है।
 

विज्ञापन
Indore: Couple committed suicide by hanging themselves in Indore, they were married 22 years ago
इंदौर में पति पत्नी ने लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक दंपती ने बुधवार को फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। आशंका है कि दोनों ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है, हालांकि, स्पष्ट कारण पता नहीं चला। दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

विज्ञापन

यह दुखद घटना छत्रीपुरा क्षेत्र के सेठी नगर में हुई। गब्बर पिता मांगीलाल यादव और उसकी पत्नी सपना यादव ने घर में फांसी लगा ली। बच्चों ने माता-पिता को फांसी के फंदे पर लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन

मूसाखेड़ी क्षेत्र में है परिवार की दुकान
पुलिस अफसरों को पता चला कि परिवार की एक दुकान मूसाखेड़ी क्षेत्र में है। इसमें चारों भाइयों का हिस्सा है, लेकिन दुकान का उपयोग नहीं होता था। गब्बर अपने भांजे के साथ फर्नीचर बनाने का काम करता था। गब्बर के चार भाई है और चारों अलग-अलग रहते हैं। गब्बर के पिता की कोरोनाकाल में मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि गब्बर आर्थिक तंगी के कारण काफी परेशान रहता था। इस कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद भी होते रहते थे। पुलिस ने दंपती का मोबाइल भी जब्त किया है, ताकि आत्महत्या के कारणों को पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed