फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Corporation is doing a new experiment on 61 year old Regal Bridge, made permanent dividers on the two

Indore: 61 साल पुराने रीगल ब्रिज पर निगम कर रहा नया प्रयोग, दो लेन ब्रिज पर बना दिए पक्के डिवाइडर

Sat, 26 Oct 2024 07:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 26 Oct 2024 07:48 PM IST
सार

पुराने ब्रिज पर डिवाइडर रखने से हादसों का खतरा बढ़ सकता है, क्योकि कई बार ब्रिज पर दो पहिया वाहन अेावर टेक करते है और डिवाइडरों से टकराने का खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन
Indore: Corporation is doing a new experiment on 61 year old Regal Bridge, made permanent dividers on the two
रीगल ब्रिज - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में 61 साल पुराने रीगल ब्रिज पर नगर निगम ने नया प्रयोग शुरू कर दिया है। यहां पहले अस्थाई डिवाइडर बीते पांच सालों से लगे थे और अब वहां स्थाई तौर पर डिवाइडर बनाए जा रहे है। इसके लिए ब्रिज के मध्य हिस्से को खोदा भी गया है। इससे ब्रिज का वजन और बढ़ सकता है।

विज्ञापन



61 साल पुराने इस ब्रिज के कुछ हिस्से खतरनाक हो चुके है और दोनो पैदल सीढि़यां इस कारण बंद करना पड़ी। कुछ हिस्सों में सीमेंट का प्लास्टर उखड़ चुका है और सरिए भी दिखाई देने लगे है। छह माह पहले ही ब्रिज की नगर निगम ने मरम्मत की थी।

विज्ञापन

 

 

रीगल ब्रिज इंदौर के नए और पुराने शहर के हिस्सों को जोड़ता है। यह दो लेन ब्रिज है। इस पर ट्रैफिक काफी बढ़ चुका है और यहां एक और ब्रिज बनाने की प्लानिंग की जा रही है। पुराने ब्रिज पर डिवाइडर रखने से हादसों का खतरा बढ़ सकता है, क्योकि कई बार ब्रिज पर दो पहिया वाहन अेावर टेक करते है और डिवाइडरों से टकराने का खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

नगर निगम डिवाइडर पर पोल लगाकर विद्युत सज्जा भी करेगा। अस्थाई डिवाइडर होन के कारण ब्रिज फिलहाल बगैर अनुमति लगने वाले पैनर पोस्टरों से बचा रहता था, लेकिन स्थाई डिवाइडर और पोल लगाने के बाद यहां भी बैनर पोस्टर नजर आने लगेंगे। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि पुराने ब्रिज पर पैसा खर्च करने के बजाए नए ब्रिज की प्लानिंग नगर निगम को करना चाहिए,क्योकि दो लेन ब्रिज ट्रैफिक के हिसाब से कम उपयोगी साबित हो रहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed