फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Corona Update Today: Corona again took life, third death in four days, 90 new positives found

Indore Corona Update Today: कोरोना ने फिर ली जान, चार दिनों में तीसरी मौत, 90 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 29 Jul 2022 11:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 11:51 PM IST
सार

शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में एक मौत की जानकारी दी गई है। बीते चार दिनों में तीन लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 90 नए मरीजों की पहचान हुई है। राहत की बात ये है कि 116 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

विज्ञापन
Indore Corona Update Today: Corona again took life, third death in four days, 90 new positives found
इंदौर कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर में लोगों की लापरवाही एक बार फिर कोरोना बढ़ा रही है। मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में एक मौत की जानकारी दी गई है। बीते चार दिनों में तीन लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 90 नए मरीजों की पहचान हुई है। राहत की बात ये है कि 116 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन


इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 जुलाई की रात को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 754 लोगों के सैंपल जांचे गए थे, जिसमें से 658 लोगों की जांच निगेटिव आई है। 90 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दो सैंपल खारिज हो गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो गई है। कुल एक्टिव मरीज की संख्या 685 हो गई है। 29 जुलाई को 116 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इंदौर में अब तक 211073 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 1,467 मरीजों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। 
विज्ञापन


चार दिनों में तीन मौत
लगातार बढ़ते मौत के आंकड़े अब चिंता बढ़ाने लगे हैं। कोरोना से बीते चार दिनों में तीन लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। 26 जुलाई को 27 वर्षीय महिला की मौत हुई थी जिसे किडनी की बीमारी थी। उसने वैक्सीन नहीं लगाई थी। उसके बाद 28 जुलाई को एक महिला ने दम तोड़ा था। अब 29 जुलाई को एक और मौत हो गई है। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि 77 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हुई है। उनकी मल्टी ऑर्गन्स फेल्युअर थे तथा वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। वे करीब एक हफ्ते से अस्पताल में एडमिट थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में महामारी का पहला मामला 24 मार्च 2020 को मिला था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी।  डॉ. सेत्या ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज के कैंप लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों के दूसरे डोज की अवधि छह माह की हो गई है, वे जरूर लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed