फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Corona Update: Corona cases increasing continuously in Indore, 61 new cases surfaced

Indore Corona Update: इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, सामने आए 61 नए केस

Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
सार

सोमवार रात में जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 61 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसे मिलाकर 406 एक्टिव मरीज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Indore Corona Update: Corona cases increasing continuously in Indore, 61 new cases surfaced
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंदौर में बदलते मौसम के साथ कोरोना फिर डराने लगा है। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों के नए केस तेजी से बढ़े हैं। सोमवार रात में जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 61 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसे मिलाकर 406 एक्टिव मरीज हो चुके हैं। 
विज्ञापन


इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई की रात को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 11 जुलाई को 311 लोगों के सैंपल जांचे गए थे, जिसमें से 247 लोगों की जांच निगेटिव आई है। 61 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दो सैंपल खारिज हो गए हैं। कुल एक्टिव मरीज की संख्या 406 हो गई है। 11 जुलाई को 56 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इस सब के बीच अच्छी बात ये है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इंदौर में अब तक 2,09,264 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 1,464 मरीजों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। 
विज्ञापन


इंदौर में महामारी का पहला मामला 24 मार्च 2020 को मिला था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि इंदौर जिले में पिछले 15 दिनों से कोविड-19 के मामले बढ़ जरूर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed