फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Controversy over cooking food after drinking alcohol, young man murdered with tomy maker

Indore: इंदौर में शराब पीने के बाद खाना बनाने की बात विवाद, टाॅमी माकर कर दी युवक की हत्या

Fri, 18 Oct 2024 12:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Oct 2024 12:52 PM IST
सार

हरीश ने टाॅमी उठाई और धनप्रसाद के सिर पर मार दी। उसने तीन वार किए। धनप्रसाद लहुलुहान हालत में गिर पड़ा। फैक्टरी के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी और धनप्रसाद को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Indore: Controversy over cooking food after drinking alcohol, young man murdered with tomy maker
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र की एक फैक्टरी में एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी की सिर पर टाॅमी मारकर हत्या कर दी। आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। यहां वह एक फैक्टरी में काम करता है।

विज्ञापन

 

हत्या की वारदात सांवेर रोड क्षेत्र की रिद्धि-सिद्धि फैक्टरी में हुई। यहां रात को कर्मचारी धनप्रसाद लोधी निवासी सागर अौर हरीश पिता अानंद रुके थे। दोनो कर्मचारी है। परिसर में पहले दोनो ने शराब की। रात करीब एक हरीश ने धनप्रसाद को खाना बनाने के लिए कहा। इससे हरीश नाराज हो गया। उसने धनप्रसाद के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

विज्ञापन



धनप्रसाद ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद हरीश ने टाॅमी उठाई और धनप्रसाद के सिर पर मार दी। उसने तीन वार किए। धनप्रसाद लहुलुहान हालत में गिर पड़ा। फैक्टरी के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी और धनप्रसाद को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हत्या के उपयोग में लाई टाॅमी जब्त कर ली और हत्या करने वाले हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आठ माह से साथ में काम करते थे

फैक्टरी में हरीश और धनप्रसाद आठ माह में साथ काम करते थे। दोनो अक्सर साथ रहते थे। दूसरे कर्मचारियों ने बताया कि पहले कभी दोनों के बीच विवाद नहीं हुआ था। शराब के नशा हत्या की वजह बना होगा। हरीश गुस्सैल स्वभाव का है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed