फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Construction of STP plant is going at a snail's pace, notice issued

Indore: एसटीपी प्लांट का निर्माण दे रहा कछुए की चाल को मात, नोटिस जारी

Mon, 13 Oct 2025 07:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Oct 2025 07:21 PM IST
सार

नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत 416 करोड़ रुपये की लागत से इंदौर शहर में तीन स्थानों एसटीपी प्लांट निर्माणाधीन है। जिनमें 35 एमएलडी किला मैदान के पास (मंडी सचिव कार्यालय के पास), 120 एमएलडी कबीट खेड़ी एवं 40 एमएलडी कनाडिया में बन रहे है।

विज्ञापन
Indore: Construction of STP plant is going at a snail's pace, notice issued
एसटीपी प्लांट का काम अधूरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सिंहस्थ के हिसाब से कई काम हो रहे है। जिस शिप्रा नदी में लोग अमृत स्नान करते है। उसे दूषित होने से बचाने के लिए इंदौर में एसटीपी प्लांट बनाए जा रहे है। इंदौर की कान्ह नदी से ही शिप्रा सबसे ज्यादा प्रदूषित होती है, लेकिन कबीटखेड़ी में बन रहे 160 एमएलडी के प्लांट की निर्माण की मंद गति देखकर निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव नाराज है। उन्होंने शोकाज नोटिस कंपनी को जारी किया है। यह भी कहा गया है कि कार्य में गति नहीं आने पर ब्लैक लिस्ट करने का फैसला भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: MP News: इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक बोर्ड की कवायद तेज, अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार
विज्ञापन

निगमायुक्त ने कार्य की गति धीमी होने से गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई साथ ही कंसल्टेंट एजेंसी से भी जवाब तलब किया। निर्माण समय पर पूरा करने करने के लिए श्रमिक व संसाधन बढ़ाने को भी कहा गया है। एजेंसी को कहा कि जो कार्य समय सीमा में नहीं हो पाया है उसे दो शिफ्टों में करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत 416 करोड़ रुपये की लागत से इंदौर शहर में तीन स्थानों एसटीपी प्लांट निर्माणाधीन है। जिनमें 35 एमएलडी किला मैदान के पास (मंडी सचिव कार्यालय के पास), 120 एमएलडी कबीट खेड़ी एवं 40 एमएलडी कनाडिया में बन रहे है।

 

सिंहस्थ से पहले इनका निर्माण पूरा होना है, लेकिन कबीटखेड़ी प्लांट की गति देखकर लग नहीं रहा है कि वह समयसीमा में पूरा हो पाएगा। तीनों में सबसे बड़ा प्लांट यही है और इसके निर्माण की गति सबसे धीमी है। इस कारण ठेकेदार फर्म मेसर्स निरकेयर इंडिया लिमिटेड को अंतिम चेतावनी दी गई अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को एजेंसी के मालिक नीरज श्रीवास्तव को मंगलवार को बुला कर अंतिम बार समझाइश देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed