फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Preparations underway for political board in Indore Development Authority

MP News: इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक बोर्ड की कवायद तेज, अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार

Mon, 13 Oct 2025 01:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 13 Oct 2025 01:45 PM IST
सार

अध्यक्ष पद के लिए पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, मुकेश राजावत, जीतू जिराती, टीनू जैन, सुदर्शन गुप्ता और हरिनारायण यादव के नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि इस बार संघ और संगठन दोनों की पसंद अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Preparations underway for political board in Indore Development Authority
इंदौर विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बने दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अभी तक निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण में भी राजनीतिक बोर्ड की कवायद शुरू हो रही है।

विज्ञापन


इंदौर से कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं और अपने राजनीतिक आकाओं के जरिए भोपाल के पदाधिकारियों को साधने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि इस पद के लिए संगठन के अलावा संघ की पसंद भी मायने रखेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल के पास खजाने की हलचल, बोरे में मिले हजारों लोटे, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, मुकेश राजावत, जीतू जिराती, टीनू जैन, सुदर्शन गुप्ता, हरिनारायण यादव के नाम चर्चा में है। राजावत  और टीनू जैन नगर अध्यक्ष की दौड़ में भी थे, लेकिन तब संगठन ने सुमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष बनाया था। इस कारण दोनों अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और दीपावली के बाद घोषणा हो सकती है। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष और संचालक मंडल भी काबिज होगा।

दो मर्तबा पहले अध्यक्ष की घोषणा की गई और कुछ समय बाद संचालक मंडल घोषित किया गया, लेकिन इस बार अध्यक्ष के साथ संचालक मंडल भी तय हो जाएगा। उधर भाजपा की नगर कार्यकारिणी की भी जल्दी ही घोषणा होगी। नामों को लेकर तीन माह पहले रायशुमारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed