फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress state president Patwari said – BJP leaders misused Form-7 and raised fake objections.

Indore: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी बोले- भाजपा नेताओं ने फार्म-7 का दुरुपयोग कर लगाई फर्जी आपत्तियां

Fri, 30 Jan 2026 07:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 Jan 2026 07:24 PM IST
सार

इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी नेताओं के साथ पहुँचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण  प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। पटवारी ने भाजपा पर फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर लाखों फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने की बात कहीं। 

विज्ञापन
Indore: Congress state president Patwari said – BJP leaders misused Form-7 and raised fake objections.
थाने में शिकायत करने पहुंचे पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं के साथ एसआईआर की प्रक्रिया में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर फर्जी आपत्तियां लाखों की संख्या में लगाई हैं। भाजपा सरकार एक तरफ लोकतंत्र का गला घोंट रही है, वहीं दूसरी तरफ यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसके तहत विशेष रूप से दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

पटवारी ने कहा कि वे राऊ विधानसभा के निवासी हैं और एक बूथ के कांग्रेस पार्टी से पीएलए की हैसियत से शिकायत करने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में सरकारी बीएलओ और भाजपा का बीएलए मिलकर पात्र मतदाताओं के नाम काट रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर फॉर्म 7 के माध्यम से किसी मतदाता का नाम कटवाने की आपत्ति दर्ज करता है, तो उस पर सेक्शन 31 के तहत एक साल की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे मतदान केंद्र पर ऐसा व्यक्ति आपत्ति लगा रहा है जो उस मतदान केंद्र का निवासी भी नहीं है। उसके द्वारा 52 से अधिक आपत्तियां लगाई गई हैं जो पूर्ण रूप से निराधार हैं। जिन लोगों के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई गई है उनका नाम 2003 की मतदाता सूची में भी दर्ज है और वे अभी भी इस मतदान केंद्र के निवासी हैं, लेकिन भाजपा शासन के दबाव में फर्जी आपत्तियां लगाई गई हैं जिसमें शासकीय बीएलओ द्वारा भी बिना जांच-पड़ताल किए मतदाताओं के नामों को काट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में जो कुछ हो रहा है, वह किसी प्रशासनिक भूल का परिणाम नहीं बल्कि लोकतंत्र को कमजोर करने की सुनियोजित कोशिश है। बिना ठोस आधार, बिना भौतिक सत्यापन और बिना सुनवाई के नाम काटे जा रहे हैं। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, जय हार्डिया, अमित चौरसिया, सच सलूजा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed