फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress president Jitu Patwari said in Indore, "I am suffering exile."

Jitu Patwari: इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- मैं तो वनवास भुगत रहा हूं, सियासी चर्चा शुरू

Mon, 29 Dec 2025 08:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 29 Dec 2025 08:21 PM IST
सार

मैं तो वनवास भुगत रहा हूँ... इंदौर में अपने कार्यकर्ताओं के बीच जीतू पटवारी के इस दर्द ने जहाँ सियासी गलियारों में चर्चा छेड़ दी है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशनखोरी और सड़कों के भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप जड़े हैं।

विज्ञापन
Indore: Congress president Jitu Patwari said in Indore, "I am suffering exile."
जीतू पटवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को इंदौर में थे। वे कार्यकर्तागणों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उनकी एक टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने एक कार्यकर्ता से कहा कि भैया मैं तो वनवास भुगत रहा हूं। उनकी यह बात वायरल भी हो गई है, हालांकि उनके समर्थकों का कहना है कि यह बात उन्होंने अनौपचारिक तौर पर कही थी।

विज्ञापन


बाद में उन्होंने मीडिया से चर्चा की और कहा कि मध्य प्रदेश में अली बाबा और 40 चोरों की सरकार है। सभी मंत्री प्रदेश को लूटने में लगे हैं। मध्य प्रदेश में कोई सरकारी कार्यालय ऐसा नहीं बचा जहां भ्रष्टाचार नहीं चल रहा है। यह 50 प्रतिशत करप्शन वाली सरकार है। डामर की सड़क जनता दरी जैसी उठा रही है और भ्रष्टाचार उजागर कर रही है। जिस जिले में मुख्यमंत्री रहते हैं, वहां की सड़कें खराब हैं।
विज्ञापन




पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबको भ्रष्टाचार की छूट दे दी है। तिंछा फाल से तिल्लौर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क कार्यकर्ताओं ने दरी जैसी उठाकर पटक दी। भ्रष्टाचार का असर जनता पर होने लगा है। कोई मंत्री यह नहीं कह सकता है कि मैं भ्रष्टाचार नहीं करता। शिवराज सिंह चौहान भी किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं। जनता सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने किया जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन

शहर की जनसमस्या को लेकर कांग्रेस ने दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। तीन वार्डों के रहवासी प्रदर्शन में जुटे और शंख, घंटे बजाए। इसके बाद विरोध स्वरुप मटके भी फोड़े। लोगों को कहना है कि नलों में गंदा पानी आ रहा है। इस कारण जलसंकट झेलना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अफसर नहीं सुनते। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, राजेश चौकसे, अमन बजाज, राजू भदौरिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed