फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Compulsion to depend on civil family in tribal area, now BJP is facing heavy burden.

Indore: आदिवासी क्षेत्र मेें नागर परिवार पर निर्भर रहने की मजबूरी, अब भाजपा को पड़ रही भारी

Tue, 23 Jul 2024 03:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 23 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

भाजपा ने दूसरी सीटों पर परिवारवाद को रोकने के लिए नेता पुत्रों के टिकट काटे, लेकिन झाबुआ सीट के लिए संगठन ने परिवारवाद को बढ़ावा देने में जरा भी नहीं सोचा। इस क्षेत्र में भाजपा ने एक ही परिवार पर भरोसा जताया।

विज्ञापन
Indore: Compulsion to depend on civil family in tribal area, now BJP is facing heavy burden.
नागर सिंह चौहान अपनी सांसद पत्नी अनिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवा-निमाड़ के आदिवासी क्षेत्र में भाजपा के पास हमेशा ही बड़े चेहरे का संकट रहा है। लंबे समय तक झाबुआ लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। पिछली बार इस सीट पर भाजपा का कब्जा था।

विज्ञापन


इस बार फिर से सीट जीतने के लिए भाजपा ने टिकट बदलकर आलीराजपुर विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता चौहान को टिकट दे दिया।

विज्ञापन

 

गौर करने लायक बात यह है कि भाजपा ने दूसरी सीटों पर परिवारवाद को रोकने के लिए नेता पुत्रों के टिकट काटे, लेकिन झाबुआ सीट के लिए संगठन ने परिवारवाद को बढ़ावा देने में जरा भी नहीं सोचा। इस क्षेत्र में भाजपा ने एक ही परिवार पर भरोसा जताया। पहले विधायक और फिर सांसद का टिकट नागर परिवार के हिस्से आया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह निर्भरता संगठन को भारी पड़ रही है। जब चौहान को मंत्री पद सेे इस्तीफा देने को कहा गया तो वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। वन विभाग छिने जाने पर उन्होंने इस्तीफे की धमकी दे दी।

पत्नी सांसद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष, भाभी भी जनपद अध्यक्ष

नागर सिंह चौहान के पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष भी है। जो उनके लोकसभा उम्मीदवार की एक वजह बनी। इसके अलावा नागर की भाभी जनपद अध्यक्ष है। एक ही परिवार में इतने पद होने का जिले के दूसरे भाजपा नेताअेां मेें असंतोष पनप रहा हैै, लेकिन वे खुलकर विरोध नहीं करते।

संगठन को भी इसका अंदाजा है, इसलिए वे स्वेच्छा से नागर सिंह को इस्तीफा चाहते थे, लेकिन नागर अपना राजनीतिक कैरियर खराब नहीं करना चाहते, इसलिए उन्होंने इनकार कर दिया। अब उन्हें समझाने का जिम्मा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को दिया गया है। शर्मा केंद्रीय बजट के कारण मंगलवार को दिल्ली में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed