फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Collector tested water in Bhagirathpur, residents said tankers do not come to small lanes

Indore: कलेक्टर ने भागीरथपुर में पीकर देखा पानी, रहवासी बोले-छोटी गलियों में नहीं आते टैंकर

Sat, 03 Jan 2026 11:08 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Jan 2026 11:08 AM IST
सार

कलेक्टर शिवम वर्मा ने लोगों  से कहा कि वे नर्मदा लाइन या बोरिंग के बजाए टैंकरों से बांटे जा रहे पानी  को ही पिए।। वे करीब एक घंटा बस्ती में रुके। इंदौर में अब तक दूषित पानी से पंद्रह लोगों की मौतें हो चुकी है। 300   लोग अस्पतालों में भर्ती है।  
 

विज्ञापन
Indore: Collector tested water in Bhagirathpur, residents said tankers do not come to small lanes
कलेक्टर ने पीकर देखा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूषित पानी से डरे भागीरथपुरा के रहवासियों में विश्वास पैदा करने के लिए अफसर अब बस्तियों में जाकर उनके सामने पानी पीकर दिखा रहे है। शनिवार सुबह कलेक्टर शिवम वर्मा बस्ती पहुंचे और पानी बांट रहे टैंकरों का पानी पिया और उसकी क्वालिटी देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दस बजे कलेक्टर अफसरों की टीम के साथ बस्ती पहुंचे। रहवासियों ने उनके सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी। किसी ने कहा कि खाली प्लाॅटों पर कचरा साफ नहीं होता तो किसी ने संकरी गलियों में पानी के टैंकर नहीं आने की परेशानी बताई। कलेक्टर ने निगम अफसरों से कहा कि वे टैंकरों में बड़े पाइप लगवा कर पानी संकरी गलियों में पहुंचाए। वे मृत लोगों के परिवार वालों से भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:भागीरथपुरा हादसा कई कारणों से हुआ, संस्थाओं ने बताया कैसे सुधरेगी शहर की व्यवस्थाएं

कलेक्टर ने रहवासियों से कहा कि फिलहाल वे नर्मदा लाइन या बोरिंग के बजाए टैंकरों से बांटे जा रहे पानी का ही उपयोग करे। वे करीब एक घंटा बस्ती में रुके। आपको बता दे कि इंदौर में अब तक दूषित पानी से पंद्रह लोगों की मौतें हो चुकी है।

अभी भी अस्पतालों में 300 मरीज भर्ती है।आईसीयू में 25 मरीज है। स्वास्थ्य विभाग ने रिंग सर्वे शुरू कर दिया है। हाॅट स्पाॅट बने घरों के आसपास के पचास घरों का सर्वे टीम कर रही है। उधर शनिवार को पूरी बस्ती में 60 टैंकरों से पानी सप्लाई किया गया। निगम अफसर दूसरे चैंबरों की जांच कर रिसाव खोज रहे है। अभी तक 800 से ज्यादा चैंबरों की जांच की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed