फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Civil hospital is ready in Indore, will be inaugurated on 14th July

Indore: इंदौर में तैयार हुआ सिविल अस्पताल, 14 जुलाई को होगा लोकार्पण

Mon, 07 Jul 2025 08:56 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 07 Jul 2025 08:56 AM IST
सार

नन्दानगर के इस नए अस्पताल में वह सारी सुविधाएं होंगी जो 50 बेड के सिविल हॉस्पिटल में होती है। ऑपरेशन थियेटर और पैथालॉजी लैब के अलाव आईसीयू बेड भी रहेंगे। फिलहाल अस्पताल में डाक्टर्स सहित लगभग 30 कर्मचारियों का स्टाफ रखा गया है।

विज्ञापन
Indore: Civil hospital is ready in Indore, will be inaugurated on 14th July
नया सिविल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की 65 साल पुरानी काॅलोनी नंदानगर में आठ करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। इस माह अस्पताल का लोकार्पण होगा। पहले यह अस्पताल प्रसूति अस्पताल था, लेकिन अब पचास बेड के इस अस्पताल में आपरेशन भी हो सकेंगे और जांचों की सुविधा भी रहेगी। इस सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पाइप लाइन के अलावा मेडिकल जांच और इलाज से सम्बन्धित सारे संसाधन जुटा लिए गए।

विज्ञापन

 

इस पांच मंजिला अस्पताल का काम तीन साल पहले शुरु हुआ था। पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई गई। तलघर में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल में तो लिफ्ट भी लगाई गई है।

विज्ञापन

 

नन्दानगर के इस नए अस्पताल में वह सारी सुविधाएं होंगी जो 50 बेड के सिविल हॉस्पिटल में होती है। ऑपरेशन थियेटर और पैथालॉजी लैब के अलाव आईसीयू बेड भी रहेंगे। अस्पताल में पुस्र्ष और महिला के अलावा बच्चों के अलग-अलग वार्ड होंगे। फिलहाल अस्पताल में डाक्टर्स सहित लगभग 30 कर्मचारियों का स्टाफ रखा गया है।इस सिविल हॉस्पिटल का वर्चुअली भूमिपूजन पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 28 मई 2022 को किया था। 14 जुलाई को अस्पताल के लोकार्पण की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

65 साल पहले बना था अस्पताल

इंदौर की श्रमिक काॅलोनी नंदानगर 65 साल से भी ज्यादा पुरानी है। काॅलोनी का लोकार्पण तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने किया था। तब यहां पर अस्पताल,श्रमिक विद्यापीठ, स्कूल भी बनाए गए थे। उस वक्त प्रसूति अस्पताल भी बना था। पुरानी बिल्डिंग काफी खराब हो चुकी थी। उसे तोड़कर स्वास्थ्य विभाग ने नई बिल्डिंग बनाई और अस्पताल की सुविधाएं भी बढ़ाई। इंदौर में सालभर पहले कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल भी बनकर तैयार हो चुका है। 300 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल में 500 से ज्यादा मरीज हर दिन इलाज के लिए आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed