{"_id":"6436975ab7611530a3041c75","slug":"indore-city-bus-accident-my-aictsl-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नशे में सिटी बस चला रहा था चालक, राहगीरों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नशे में सिटी बस चला रहा था चालक, राहगीरों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
Wed, 12 Apr 2023 05:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:04 PM IST
सार
बुधवार को दोपहर में एमवाय अस्पताल के सामने बड़ा हादसा होते होते बचा। अस्पताल के सामने एक सिटी बस चालक ने राहगीरों को टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि सिटी बस का चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
बस चालक ने राहगीरों को टक्कर मार दी।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में सिटी बसों से कई बड़े हादसे हो चुके हैं इसके बावजूद भी प्रशासन इनकी व्यवस्था में सुधार नहीं कर रहा है। बुधवार को दोपहर में एमवाय अस्पताल के सामने बड़ा हादसा होते होते बचा। अस्पताल के सामने एक सिटी बस चालक ने राहगीरों को टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि सिटी बस का चालक शराब के नशे में था। नशे में धुत बस चालक ने राहगीरों को टक्कर मारने के बाद भी बस नहीं रोकी। टक्कर से एक युवक घायल भी हो गया। इसके बाद लोगों ने बस रुकवाई तो चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बस की चपेट में आए लोगों का कहना था कि वे तो सड़क के किनारे चल रहे थे तभी अचानक बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई थी।
एफआईआर दर्ज करवाएंगे अधिकारी
सिटी बस का संचालन एआईसीटीएसएल करता है। इस मामले में एआईसीटी सेल के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
टल गया बड़ा हादसा
यदि लोग बस को समय पर नहीं रुकवाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। एमवाय के सामने जहां पर लोगों को टक्कर मारी गई वहां पर खासी भीड़ रहती है। मरीज और उनके परिजन पहले ही बहुत परेशानी से सड़क पार कर पाते हैं।