फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister performed puja at the cowshed in Indore and said – promote organic farming.

Indore News: इंदौर की गौशाला में मुख्यमंत्री ने की पूजा, बोले- जैविक खेती को बढ़ावा दें

Wed, 22 Oct 2025 06:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Oct 2025 06:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता तो मनुष्य के लिए मां के समान है। गौमाता जंगल में छोड़ दो तो वह प्राण छोड़ देगी, लेकिन अकेल नहीं रह पाएगी। गौवंश और मनुष्य वंश अलग नहीं हो सकता है। दोनो एक दूसरे पर निर्भर है। 

विज्ञापन
Indore: Chief Minister performed puja at the cowshed in Indore and said – promote organic farming.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोवर्धन पूजन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 डॉ. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में हातोद के समीप गौशाला में गोवर्धन पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा तो गौवंश भी सुरक्षित होगा। जैविक खेती के साथ जो किसान पंजीयन कराएगा, उसे एमएसपी के साथ अलग से राशि मिलेगी। आज रासायनिक खेती के कारण जो हो रहा है, वो किसी से छिपा नहीं है। किसान अब जैविक खेती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यह बदलाव सकारात्मक है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रहे हैं, लेकिन सनातन संस्कृति को लेकर भी कई प्रयास किए हैं। देश में सांस्कृतिक धारा बह रही है। वे स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्म को सार्थक करने के लिए परमात्मा ने एक मां पहले से दे रखी है, जो अपने बच्चों का भी ध्यान रखती है और दूसरों के बच्चों का भी पालन करती है। गौ माता तो मनुष्य के लिए मां के समान है। गौमाता जंगल में छोड़ दो तो वह प्राण छोड़ देगी, लेकिन अकेला नहीं रह पाएगी। गौवंश और मनुष्य वंश अलग नहीं हो सकता है। दोनों एक दूसरे पर निर्भर है।
विज्ञापन


किसान गायों को कसाइयों को न दें : विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि किसानों को गायों को कसाइयों को नहीं देना चाहिए। यदि किसानों को गाय पालने में दिक्कत हो तो गौशाला में दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इसके लिए पहल की है। उन्होंने कहा कि विधायक को उनके क्षेत्र की गौशाला के लिए पांच और सांसदों को 10 लाख देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री तुलसी सिलावट ने भी अपनी बात रखी। गोवर्धन पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने बछड़े को भी दुलारा। अतिथियों को बताया गया कि निगम की यह गौशाला बरसों पुरानी है। इसे रेशम केंद्र भी कहा जाता है। गौशाला की देखरेख अच्युतानंद जी महाराज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed