फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said that twenty thousand posts of the police department will be filled in

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-प्रदेश में पुलिस विभाग के बीस हजार पद भरे जाएंगे

Thu, 02 Oct 2025 04:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Oct 2025 04:18 PM IST
सार

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शक्ति के बीना शिव भी अधूरे है। उन्हें भी शिव शक्ति कहा गया है। वह जवान क्या जिसके हाथ में शस्त्र न हो और वह देवता क्या जिसके हाथ में अस्त्र न हो। अर्थनारिश्वर के रुप में हम शिव व शक्ति दोनों को पूजते है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said that twenty thousand posts of the police department will be filled in
पाद पूजन करते हुए सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार दोपहर इंदौर आए। वे डीआरपी लाइन पहुंचे और दशहरे पर आयोजित शस्त्रपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला पुलिस लाइन में पहले उन्हें पगड़ी पहनाई गई। फिर मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने शस्त्रों का पूजन किया। एक बड़े बोर्ड पर बंदूक, पिस्टल, रायफल सहित अन्य हथियार टांगे गए थे। इसके अलावा मां कालका की बड़ी तस्वीर के आगे पूजा की तैयारी की गई थी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पुलिस में विभिन्न पदों पर 20 हजार पदों पर भर्ती होगी। 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: भाजपा नेताओं ने दिया गांधी का संदेश, स्वच्छता और स्वदेशी का नारा किया बुलंद

विज्ञापन

 

शक्ति बिना शिव भी अधूरे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शक्ति के बिना शिव भी अधूरे हैं। उन्हें भी शिव शक्ति कहा गया है। जवान के हाथ में शस्त्र दो प्राण और एक शरीर की तरह है। वह जवान क्या जिसके हाथ में शस्त्र न हो और वह देवता क्या जिसके हाथ में अस्त्र न हो। अर्द्धनारीश्वर के रूप में हम शिव व शक्ति दोनों को पूजते हैं। शस्त्र पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने मंच पर कन्याओं का पाद पूजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी को नंबर वन बनाएंगे
उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाना चाहते हैं। इसके लिए हर क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश पुलिस को भी सक्षम बना रहे हैं। हर जिले में सशस्त्र बल के साथ एक पुलिस बैंड भी होना चाहिए। कई जिलों में यह पुलिस बैंड तैयार हो चुका है। प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से पुलिस विभाग के 20 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे।

 
आरएसएस को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस देशभक्त संस्था ने विचार किया कि आजादी लंबे समय तक चले, इसके लिए देशभक्त नागरिकों को अलग-अलग व्यवस्था से जोड़ा। संघ ने विद्यार्थी, राजनीतिज्ञ, किसान, विज्ञान क्षेत्र से देशभक्तों को जोड़ा और जन-जन में देशभक्ति का अलख जगाया। विरासत से विकास के मूलवाक्य के साथ संघ ने अपनी एक यात्रा की है। शस्त्र पूजन में उनके साथ सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मालिनी गौड़, मधु वर्मा भी शामिल थे।

सफाई के मामले में इंदौर ने आदर्श स्थापित किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगर निगम के सेवा पखवाड़े के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने हमें पीएम मित्र पार्क की महत्वपूर्ण सौगात दी, जो प्रदेश के विकास में मिल का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता के मामले में आगे है। सभी क्षेत्रों में नगर निगम काम कर रहा है। इंदौर की स्वच्छता आदर्श हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed