फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Congress had made a mockery of education, which was exposed by the ed

Indore:मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-कांग्रेस ने शिक्षा का मजाक बना रखा था, जिसकी पोल शिक्षा नीति ने खोली

Tue, 01 Apr 2025 12:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 01 Apr 2025 12:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पांच साल पहले मध्य प्रदेश ने शिक्षा नीति को लागू किया था।  शिक्षा नीति को दो लाख लोगों से बात कर बनाया गया है। सोनिया ने शिक्षा नीति पर सवाल उठाकर विद्वानों का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Congress had made a mockery of education, which was exposed by the ed
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेश्वर से इंदौर लौटने के बाद सोमवार रात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के शिक्षा नीति पर एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि सोनिया गांधी का ज्ञान सीमित है। इसका परिणाम यह रहा कि कांग्रेस ने शिक्षा का मजाक बनाकर रखा था। इसकी पोल नई शिक्षा नीति ने खोल दी है। कांग्रेस के समय दो शिक्षा नीति आई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: इंदौर में सड़क चौड़ी करने के लिए 15 से ज्यादा निर्माणों पर चले बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं हटे

विज्ञापन

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ लार्ड मैकाले के समय से चली आ रही नीति का रैपर बदला। इसमें आक्रांताओं को महान बताया गया था। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अन्याय होता रहा। कांग्रेस के समय की नीति ने सिर्फ बेरोजगारों की फौज बढ़ाई। अब नई शिक्षा नीति में हम अपने आराध्यों को भी याद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख लोगों की राय से बनाई नई नीति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पांच साल पहले मध्य प्रदेश ने शिक्षा नीति को लागू किया था। तब वे शिक्षा मंत्री थे। शिक्षा नीति को दो लाख लोगों से बात कर बनाया गया है और काफी अध्ययन के बाद उसे तैयार किया गया है। सोनिया ने शिक्षा नीति पर सवाल उठाकर उन विद्वानों का मजाक उड़ाया है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए ठीक नहीं है। हम उस लेख की निंदा करते हैं।

वक्फ एक्ट को लेकर सीएम यादव ने कहा कि इस कानून को न्याय के दायरे से अलग रखा गया था। नए वक्फ विधेयक में सरकार ने न्यायिक तंत्र को और मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस केवल मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए झूठ बोलती है। वह मुस्लिम और देश दोनों का बुरा कर रही है। मुख्यमंत्री महेश्वर से सड़क मार्ग से इंदौर आए थे। विमानतल पर भाजपा नेतागणों से मुलाकात के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हुए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed