फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister inaugurated four bridges, officers forgot to open two bridges for traffic in the mornin

Indore: मुख्यमंत्री ने चार ब्रिजों का किया लोकार्पण, सुबह दो ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोलना भूल गए अफसर

Tue, 15 Oct 2024 07:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

आगरा-मुबंई राष्ट्रीय राजमार्ग के राऊ सर्कल पर बने ब्रिज का लोड टेस्ट शुरू हो गया है।  इसके बाद ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला जा सकता है। इस ब्रिज के निर्माण के दौरान राऊ सर्कल का ट्रैफिक काफी अस्त व्यस्त रहा और यह ब्लैक स्पाॅट भी बन गया था। 

विज्ञापन
Indore: Chief Minister inaugurated four bridges, officers forgot to open two bridges for traffic in the mornin
दोपहर बाद ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिन चार ब्रिजों का लोकार्पण किया, उनमें से दो ब्रिज ट्रैफिक के लिए सुबह अफसर खोलना भूल गए। जब सोशल मीडिया पर मैसेज चले तो फिर बेरिकेड हटाकर उन्हें ट्रैफिक के लिए खोला गया। जो दो ब्रिज अधूरे खुले है, उन पर सूचनाएं भी नहीं लगाई गई, इस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन

 

शहर में सोमवार को लोकार्पण समारोह के बाद भंवरकुआ और खजराना ब्रिज पर रात में ही आवागमन शुरू हो गया था,लेकिन फूठी कोठी और लवकुश चौराहा ब्रिज को सुबह यातायात के लिए खोला गया। इस ब्रिज के मध्य हिस्से में समारोह के लिए टेंट लगाया गया था, वह दोपहर एक बजे तक नहीं खोला गया था। इस कारण ट्रैफिक के लिए ब्रिज खोलने में अफसरों ने देरी की।

विज्ञापन



बाद में एक गार्ड को लाल झंडी लेकर टेंट के पास तैनात किया गया। फूटी कोठी ब्रिज की एप्रोच रोड पर भी बेरिकेड नहीं हटाए गए थे। इस कार सुबह दस बजे तक चार पहिया वाहन ब्रिज से नहीं गुजर सके। दोपहर में ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले सप्ताह राऊ ब्रिज भी खुल सकता है ट्रैफिक के लिए

आगरा-मुबंई राष्ट्रीय राजमार्ग के राऊ सर्कल पर बने ब्रिज का लोड टेस्ट शुरू हो गया है। जो चार दिनों तक चलेगा। इसके बाद ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला जा सकता है। इस ब्रिज के निर्माण के दौरान राऊ सर्कल का ट्रैफिक काफी अस्त व्यस्त रहा और यह इंदौर का सबसे बड़ा ब्लैक स्पाॅट भी बन गया था। यहां सालभर में 9 मौतें हो चुकी है। ब्रिज से ट्रैैफिक शुरू होने के बाद भारी वाहन ब्रिज से देवास की तरफ आ जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed