फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Called to make a relationship, but the girl turned out to be a transgender

Indore: संबंध बनाने के लिए बुलाई लड़की, पर ऐसा हुआ खुलासा कि कर दी हत्या, शरीर के कर दिए दो टुकड़े

Wed, 31 Aug 2022 05:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Aug 2022 05:33 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने चुनौतीपूर्ण हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर से शव का आधा हिस्सा बरामद कर लिया है। शव का आधी हिस्सा मिलने के बाद ही पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।

विज्ञापन
Indore: Called to make a relationship, but the girl turned out to be a transgender
जोया की हत्या के आरोप में पुलिस ने नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर पुलिस ने बीते दिन एमआर-10 पर मिले मानव शरीर के आधे भाग की गुत्थी सुलझा ली है। शरीर किन्नर का था। वह दो दिन से लापता था। हत्या के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि संबंध बनाने के लिए फोन कर लड़की को बुलाया था, पर वो किन्नर निकला। विवाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए शरीर को दो हिस्सों में काट दिया था। 
विज्ञापन


एसीपी जयंत सिंह राठौर ने बताया कि 30 अगस्त को खजराना पुलिस को सूचना मिली थी कि एमआर-10 के पास खाली प्लॉट में बोरे में मानव शरीर का निचला हिस्सा (कमर के नीचे का हिस्सा) पड़ा है। जांच में पुलिस ने पाया कि धारदार हथियार से शरीर को काटकर यहां फेंका गया है। जांच शुरू की। 
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि 27 अगस्त से जोया उर्फ मोहसीन नामक किन्नर लापता है। परिवार ने खजराना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्ति कराई। पुलिस ने जब जोया की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि आखिरी कॉल नूर मोहम्मद की थी। पुलिस ने नूर की छानबीन की और उसके घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो संदेह बढ़ गया। एसीपी राठौर ने बताया कि घटनास्थल सहित आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जोया एक फुटेज में दिख गया। वह नूर मोहम्मद के घर के तरफ जाता दिखा। पुलिस ने नूर को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी नूर मोहम्मद ने बताया कि उसने संबंध बनाने के लिए जोया से संपर्क किया था। उसे वो फेसबुक के माध्यम से जानता था। जब जोया घर पहुंची तो पता चला कि वो लड़की नहीं है, बल्कि किन्नर है। दोनों में लेन-देन की बात पर विवाद होने लगा। नूर ने जोया का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने मटन काटने वाले चाकू से शरीर को दो हिस्सों में काट दिया। निचला हिस्सा बोरे में भरकर एमआर-10 के पास फेंक दिया था। फिर दूसरा हिस्सा भी ठिकाने लगाना था, पर पुलिस की छानबीन बढ़ जाने से वह रुक गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नूर के घर से जोया के शरीर का दूसरा हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed