फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cab driver fatally attacks PA of Minister Kailash Vijayvargiya, dispute over carrying excess luggage

Indore: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए पर कैब चालक ने किया प्राणघातक हमला, ज्यादा सामान रखने को लेकर विवाद

Tue, 29 Apr 2025 10:02 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Apr 2025 10:02 AM IST
सार

रवि ने अपने बच्चों को स्टेशन तक छोड़ने के लिए उबर से कैब बुक की थी। कैब चालक रवि अहिरवार ने सामान ज्यादा होने पर आपत्ति ली और कहा कि इतना सामान कार में नहीं आ पाएगा। इसे लेकर चालक का रवि से विवाद हो गया। इसके बाद चालक शैलेश ने चाकू से वार किए।

विज्ञापन
Indore: Cab driver fatally attacks PA of Minister Kailash Vijayvargiya, dispute over carrying excess luggage
मंत्री के पीए पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए रवि विजयवर्गीय का कैब चालक से विवाद हो गया। इसके बाद चालक ने चाकू से तीन वार रवि पर किए। उन्हें गंभीर रुप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़े:  भोपाल से इंदौर आकर आरोपी ने की थी ज्यादती, लेकिन छात्रा ने नहीं कराई थी एफआईआर

विज्ञापन

रवि ने अपने बच्चों को स्टेशन तक छोड़ने के लिए उबर से कैब बुक की थी। कैब चालक अहिरवार ने सामान ज्यादा होने पर आपत्ति ली और कहा कि इतना सामान कार में नहीं आ पाएगा। इसे लेकर चालक का रवि से विवाद हो गया। इसके बाद चालक शैलेश ने चाकू निकाला और वार करना शुरू कर दिया। रवि ने बचाव की कोशिश की, लेकिन फिर भी उनसे तीन वार कर दिए। इसके बाद वह भाग गया। मंत्री विजयवर्गीय भी पीए को देखने अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया

पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी रवि का पोलोग्राउंड चौराहे पर सदरबाजार के एएसएआई के साथ गाड़ी रोकने की बात पर विवाद हो गया था। तब रवि मंत्री विजयवर्गीय को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे, लेकिन नंबर प्लेट नहीं होने पर कार को पोलोग्राउंड पर रोक दिया गया था। रवि ने पुलिस अफसर पर नशे में होने का आरोप भी लगाया था। बाद में पुलिस अफसर के खिलाफ पुलिस विभाग ने एक्शन भी लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed