फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Brts: Bts Corridor - drawing-design not decided even after six months, till now only pile testing

Indore Brts : बीआटीएस काॅरिडोर-छह माह बाद भी ड्राइंग-डिजाइन तय नहीं, अब तक सिर्फ पाइल टेस्टिंग

Tue, 09 Jul 2024 08:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 09 Jul 2024 08:32 AM IST
सार

एलआईजी से नौलखा चौराहे के बीच 6 किमी का लंबा काॅरिडोर बनेगा। इस पर 350 करोड रुपए खर्च होंगे। छह माह मेें 30 स्थान पर मिट्टी का परीक्षण किया है। अब पाइल टेस्टिंग के लिए तीन स्थानों को चुना है।

विज्ञापन
Indore Brts: Bts Corridor - drawing-design not decided even after six months, till now only pile testing
बीआरटीएस एलिवेटेेड काॅरिडोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सबसे व्यस्त मार्ग बीआरटीएस पर एलिवेटेड काॅॅरिडोर की डिजाइन विवादों में है। छह माह बाद भी तय नहीं हो पाया है कि काॅरिडोर कैसे बनेगा। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 350 करोड़ रुपयेे मंजूर कर चुकी है। मार्च में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया था कि तीन चौराहों पर इसकी भुजाएं भी रहेगी।

विज्ञापन

 

शहरवासियों के सुझाव के बाद इसमें बदलाव भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन के पास कुछ सुझाव भी आए है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए पाइल टेस्टिंग हो रही है। मिट्टी परीक्षण इस प्रोजेक्ट के लिए किया जा चुका हैै। जनवरी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस काॅरिडोर का भूमिपूजन किया था।

विज्ञापन

 

इंदौर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बीआरटीएस पर नौलखा से लेकर एलआईजी तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एलआईजी चौराहे से पाइल परीक्षण शुरू किया। इस परीक्षण से ब्रिज की भार वहन क्षमता का पता लगेगा। पाइल के लिए 30 फीट गहरा खोदा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एलआईजी से नौलखा चौराहे के बीच 6 किमी का लंबा काॅरिडोर बनेगा। इस पर 350 करोड रुपए खर्च होंगे। छह माह मेें 30 स्थान पर मिट्टी का परीक्षण किया है। अब पाइल टेस्टिंग के लिए तीन स्थानों को चुना है। अभी प्रेस काम्प्लेेक्स के सामने पाइल परीक्षण के लिए 30 फीट गड्ढा खोदने को लेकर काम शुरू हुआ है।




छह माह में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता था, लेकिन अफसर इस प्रोजेक्ट मेें जल्दबाजी नहीं करना चाहतेे,क्योकि इसमें बदलाव हो सकता है। विभाग ने निर्माण का ठेका भी दे दिया है, लेकिन अभी ठेकेदार कंपनी को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है।



दरअसल कारिडोर बीआरटीएस लेन पर बनेगा। अहमदाबाद बीआरटीएस के बाद इंदौर का बीआरटीएस ही सफल है, लेकिन काॅरिडोर बनने के बाद बीआरटीएस काॅॅरिडोर कई हिस्सों में ब्रेक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed