फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Blackmail angle in journalist's suicide case, chat of Lucknow woman found

Indore: पत्रकार की आत्महत्या के मामले में ब्लैकमेलिंग का एंगल, लखनऊ की महिला की चैटिंग मिली

Wed, 09 Jul 2025 03:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Jul 2025 03:51 PM IST
सार

सात दिन पहले विकास महिला से मिलने लखनऊ भी गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला विकास को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। जब विकास ने फांसी लगाई थी तो मोबाइल उसके हाथ में था। फंदा काटने समय मोबाइल नीचे गिर गया था और उसकी स्क्रीन में दरार भी आ गई थी।

विज्ञापन
Indore: Blackmail angle in journalist's suicide case, chat of Lucknow woman found
विकास सिंह सौलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार की आत्महत्या के मामले में महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का एंगल भी सामने आया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला लखनऊ की है और पत्रकार विकास सिंह सोलंकी महाकुंभ के दौरान महिला के संपर्क में आया था। यदि महिला की भूमिका आत्महत्या के लिए उकसाने में पाई जाती है तो पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी। पुलिस को विकास के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन उसके मोबाइल की जांच में महिला के साथ चैटिंग, काॅल रिकार्डिंग मिली है।

विज्ञापन

 

सात दिन पहले विकास महिला से मिलने लखनऊ भी गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला विकास को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। जब विकास ने फांसी लगाई थी तो मोबाइल उसके हाथ में था। फंदा काटने समय मोबाइल नीचे गिर गया था और उसकी स्क्रीन में दरार भी आ गई थी। आत्महत्या से पहले वाट्सएप स्टोरी पर विकास में बाय-बाय भी लिखा था।

विज्ञापन

 

विकास के परिजन भी महिला के खिलाफ जांच करने का आवेदन करने की तैयारी कर रहे है। पहले आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद की थी। चार साल पहले विकास का पत्नी से विवाद हुआ था। तब मामला पुलिस तक पहुंचा था। फिर कोर्ट में दोनों के बीच समझौता हो गया था। मंगलवार को पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed