फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP General Secretary Vijayvargiya said – Those who do not get married are very dangerous people, whether they are women or men

Indore: भाजपा महासचिव विजयवर्गीय बोले- जिनकी शादी नहीं होती वे बड़े खतरनाक लोग होते हैं, चाहे महिला हो या पुरूष

Thu, 23 Jun 2022 02:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 02:59 PM IST
सार

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि जिन लोगों की शादी नहीं होती है वे बड़े खतरनाक होते हैं। चाहे महिला हो या पुरूष हो। उन्होंने अपने खास रमेश मेंदोला का उदाहरण दिया और बंगाल का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Indore: BJP General Secretary Vijayvargiya said – Those who do not get married are very dangerous people, whether they are women or men
कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा महासचिव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि जिन लोगों की शादी नहीं होती है वे बड़े खतरनाक होते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने खास विधायक रमेश मेंदोला व बंगाल की महिला नेत्री का उदाहरण भी दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल बुधवार देर शाम को भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल यादव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे थे। अपने स्वभाव के अनुरूप वे सभी से हंसते हुए मिल रहे थे और मजाक के मूड में थे। इस दौरान जब संबोधन की बारी आई तो भी मजाकिया लहजे में विजयवर्गीय ने कहा कि जिन लोगों की शादी नहीं होती है वे बहुत खतरनाक होते हैं। चाहे वे महिला हो या पुरूष। उन्होंने विधायक रमेश मेंदोला का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी शादी नहीं हुई है। वे सुबह का खाना कहां खाते हैं और रात का खाना कहां खाते हैं पता ही नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि पिछले समय मैं बंगाल में ऐसी ही एक महिला से झगड़ के आया हूं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगर मुन्नालाल यादव जीत जाते हैं तो एक के साथ चार फ्री मिलेंगे। मुन्नालाल जी के दो बेटे और मैं और मेंदोला तो आपके लिए फ्री हैं ही। विजयवर्गीय ने दावा किया कि इंदौर में कोविड काल में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई और न ही रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी हमने होने दी। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में संजय की बकवास के कारण हुई उठापटक
इधर महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक को लेकर भी गुरुवार को विजयवर्गीय ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हो रहे राजनीतिक उठापटक के लिए जिम्मेदार संजय राउत की बकवास है। उद्धव की शिव सेना में विद्रोह की वजह भ्रष्टाचार है। वहां जिस तरह भ्रष्टाचार हो रहा था, उससे वहां के विधायक बहुत ही शर्मिंदा थे। इसी भ्रष्टाचार के कारण वहां बगावत हुई है। अब शायद उद्धव ठाकरे का अहंकार कम होगा। इससे दूसरी राजनीतिक पार्टियों को भी सबक लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे की सरकार के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिव सेना के करीब 40 विधायकों ने बगावत कर दी है। ये विधायक गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed