फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP-Congress clash on three seats of Malwa Nimar, BJP strong on five seats.

Indore: मालवा निमाड़ की तीन सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में टक्कर, पांच सीटों पर भाजपा मजबूत

Sun, 12 May 2024 08:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 May 2024 08:44 PM IST
सार

कांग्रेस को लग रहा है कि लगातार भाजपा की जीत के कारण भाजपा यहां एंटीइंकमबैंसी फेक्टर का सामना कर रही है, जो कांग्रेस के लिए फायदेमंद है,जबकि भाजपा को तीनों सीटों पर परंपरागत वोटबैंक और मोदी फेक्टर पर भरोसा है।

विज्ञापन
Indore: BJP-Congress clash on three seats of Malwa Nimar, BJP strong on five seats.
मालवा निमाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले मालवा निमाड़ की आठ सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक है। कांग्रेस उम्मीदवार के मैदान छोड़ने के बाद इंदौर मेें भाजपा लीड बढ़ाने पर फोकस कर रही है। देवास, मंदसौर, खंडवा और उज्जैन सीट पर भाजपा को कोई चुनौती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस ने चुनाव में आदिवासी बाहुुल्य लोकसभा सीट झाबुआ, खरगोन और धार पर ज्यादा फोकस किया है। इन सीटों पर ही कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इन सीटों पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभाएं की।

विज्ञापन

एंटीइंकमबैंसी फेक्टर से कांग्रेस को उम्मीद

धार-खरगोन सीट पर दो मर्तबा से भाजपा का कब्जा हैै,जबकि झाबुआ लोकसभा सीट पर पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर जीते थे। भाजपा ने धार और झाबुआ सीट पर सांसदों का टिकट काट दिया था। कांग्रेस को लग रहा है कि लगातार भाजपा की जीत के कारण भाजपा यहां एंटीइंकमबैंसी फेक्टर का सामना कर रही है, जो कांग्रेस के लिए फायदेमंद है,जबकि भाजपा को तीनों सीटों पर परंपरागत वोटबैंक और मोदी फेक्टर पर भरोसा है।

विज्ञापन

झाबुआ में तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी झाबुआ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया और वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता चौहान आमने सामने है। इस सीट पर तीन मंत्री नागर सिंह चौहान, निर्मला भूरिया और चैतन्य कश्यप की प्रतिष्ठा दांव पर है। झाबुआ और आलीराजपुर से कांग्रेस को मदद की उम्मीद है तो रतलाम शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के परंपरागत वोटबैंक पर भाजपा को भरोसा है। आठों विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा झाबुआ लोकसभा सीट की ही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed