फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Before strangling the student, the accused stuffed a cloth in her mouth and made a video.

Indore News: छात्रा का गला घोंटने से पहले मुंह में कपड़ा ठूंसकर बनाई थी वीडियो

Sat, 14 Feb 2026 08:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 14 Feb 2026 08:06 AM IST
सार

इंदौर में एमबीए छात्रा की उसके ही क्लासमेट पीयूष ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने न केवल गला घोंटकर छात्रा की जान ली, बल्कि हत्या से पहले उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Indore: Before strangling the student, the accused stuffed a cloth in her mouth and made a video.
मकान का ताला तोड़ता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में मिले एमबीए छात्रा के शव की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर निशान पाए गए हैं। आरोपी छात्र ने गला घोंट कर युवती की हत्या की। उससे पहले उसने छात्रा के मुंह पर कपड़ा ठूंसकर उसका आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो भी बनाया है। वहीं वीडियो कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया। संभवतः वीडियो भी छात्र ने ही ग्रुप पर छात्रा के मोबाइल से डाला है।

विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने मुबंई से गिरफ्तार कर लिया है। वह अंधेरी इलाके में घूम रहा था। स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ा और इंदौर पुलिस को सूचना दी।  पीयूष के परिजन मंदसौर से इंदौर पहुंच चुके हैं। आसपास रहने वाले किरायेदारों ने बताया कि पीयूष से छात्रा अक्सर मिलने उसके रूम पर आती थी। पहले भी कई बार उसे देखा गया है।

विज्ञापन

 

हत्या के बाद खिड़की-दरवाजे बंद कर भागा पीयूष
छात्रा दस फरवरी को पीयूष से मिलने उसके रूम पर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पीयूष ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की और उसके वीडियो बनाए। उसके बाद निर्वस्त्र हालत में ही उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को उस पर शंका न हो, इसलिए वह खुद छात्रा के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज कर रहा था। छात्रा के लापता होने पर परिजन पीयूष के मकान पर भी गए थे, लेकिन ताला लगा होने के कारण लौट आए। पुलिस भी ताला देखकर दो बार लौटी, लेकिन जब कमरे से बदबू आने लगी तो हत्या का पता चला। आरोपी के पिता मंदसौर में रहते हैं। वे किराने की दुकान संचालित करते हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। पीयूष ने खुद का मोबाइल बंद कर लिया है। इस कारण शुक्रवार को उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। शुक्रवार रात को उसके बारे में सुराग मिला। वह मुबंई में मिला है। इंदौर पुलिस उसे लेने के लिए रवाना हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed