Indore: इंदौर में बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी,कहा-दो बजे धमाके से उड़ जाएगा बैंक
बैंक को जो ई मेल आया। उसमे लिखा था कि दो बजे बैंक में धमाका होगा। रिमोट से विस्फोट होगा और बैंक उड़ जाएगा। इस धमकी की जानकारी बैंक की तरफ से पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई। सेंट्रल कोतवाली थाने के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सियागंज क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बैंक को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई और कहा कि रिमोट से ब्लास्ट कर बैंक को उड़ाया जाएगा। इस धमकी की जानकारी बैंक प्रबंधन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते ने जांच की, हालांकि कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: इंदौर से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बनेगा डायनासोर नेशनल पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ईमेल में लिखा था दो बजे उड़ जाएगा बैंक
बैंक को जो ई मेल आया। उसमे लिखा था कि दो बजे बैंक में धमाका होगा। रिमोट से विस्फोट होगा और बैंक उड़ जाएगा। इस धमकी की जानकारी बैंक की तरफ से पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई। इसके बाद सेंट्रल कोतवाली थाने के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने भी एक घंटे तक बैंक के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। इस दौरान बैंक का काम काज भी प्रभावित रहा।
बैंक स्टाफ सहमा रहा और ग्राहकों को भी परेशानी हुई। बैंक के अलावा पार्किंग और आसपास की बिल्डिंगों में भी जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री जांच दल को हाथ नहीं लगी। धमकी भरा ई मेल फर्जी साबित हुआ, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से लेते हुए जांच की। इंदौर में तीन माह पहले दो स्कूलों की भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके अलावा इंदौर विमानतल को भी बम से उड़ाने की धमकी चार बार मिल चुकी है।
