फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Badnawar-Ujjain four lane built at a cost of Rs 1350 crore, vehicles will be able to run at a speed of

Indore: साढ़े तेरह सौ करोड़ रुपये में बना बदनावर-उज्जैन फोरलेन, 100 किमी की रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन

Fri, 04 Apr 2025 07:46 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 04 Apr 2025 07:46 AM IST
सार

गंभीर, चंबल, चामला नदी पर बड़े ब्रिज भी बनाए गए है, ताकि बारिश में बाढ़ आने पर मार्ग का यातायात प्रभावित न हो। तीन गांवों के समीप बाइपास भी बनाए गए है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 17 किलोमीटर की सर्विस रोड भी बनाई गई है।

विज्ञापन
Indore: Badnawar-Ujjain four lane built at a cost of Rs 1350 crore, vehicles will be able to run at a speed of
उज्जैन बदनावर फोरलेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदनावर से उज्जैन तक फोरलेन का निर्माण किया है। इस मार्ग पर हलके वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे, जबकि भारी वाहनों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: सौर ऊर्जा में इंदौर की ऐतिहासिक छलांग, 100 मेगावाट उत्पादन से बना नया रिकॉर्ड

विज्ञापन

इस फोरलेन को जनता को लोकार्पित करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 अप्रैल को बदनावर आएंगे। आयोजन की तैयारियों को जायजा लेने कलेक्टर प्रियंक मिश्र भी बदनावर पहुंचे। गांव के एक खेत में मंत्री के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए एक हेलीपेड भी बनाया जाएगा। गडकरी करीब एक घंटा इस मार्ग पर रुकेंगे और वाहन में सवार होकर सड़क का अवलोकन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

69 किलोमीटर है लंबाई

बदनावर से उज्जैन तक इस मार्ग की लंबाई 69 किलोमीटर है। सिंहस्थ के समय राजस्थान और गुजरात की तरफ से आने वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग काफी सुविधाजनक होगा। दिल्ली-मुबंई काॅरिडोर से भी यह मार्ग जुड़ा हुआ है। इस मार्ग पर काफी कम कर्व दिए गए है। लोकल ट्रैफिक और पशुअेां की आवाजाही रोकने के लिए मार्ग पर 100 से ज्यादा बाक्स कल्वर्ट बनाए गए है।



इसके अलावा 30 अंडरपास भी बने है। गंभीर, चंबल, चामला नदी पर बड़े ब्रिज भी बनाए गए है, ताकि बारिश में बाढ़ आने पर मार्ग का यातायात प्रभावित न हो। तीन गांवों के समीप बाइपास भी बनाए गए है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 17 किलोमीटर की सर्विस रोड भी बनाई गई है। इसमे सबसे लंबा बाइपास उज्जैन के समीप 13 किलोमीटर का है। जबकि बड़नगर में 9 किलोमीटर का बाइपास है। बदनावर में बाइपास की लंबाई साढ़े पांच किलोमीटर है। इस वाहन का उपयोग करने वाले यात्रियों को टोल भी चुकाना होगा, हालांकि अभी टोल टैक्स का निर्धारण नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed