फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Ayodhya Train Schedule and time table

Indore Ayodhya Train Schedule: इंदौर से हर शनिवार चलेगी, दोपहर एक बजे निकलेगी

Tue, 23 Jan 2024 10:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 23 Jan 2024 10:17 PM IST
सार

वीकली स्पेशल ट्रेन चलने से शहरवासियों को अयोध्या पहुंचने में आसानी होगी। यह ट्रेन इंदौर से अयोध्या और अयोध्या से फिर इंदौर के लिए चलेगी। 
 

विज्ञापन
Indore Ayodhya Train Schedule and time table
इंदौर से अयोध्या ट्रेन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहरवासियों को नई सौगात मिली है। रेलवे ने इंदौर से अयोध्या के बीच वीकली ट्रेन Indore Ayodhya Train Schedule शुरू कर दी है। ट्रेन सप्ताह में एक दिन शनिवार को चलेगी। यह 23 घंटे 10 मिनट में इंदौर से अयोध्या पहुंचाएगी। यही ट्रेन इंदौर से अयोध्या और अयोध्या से फिर इंदौर के लिए आना-जाना दोनों करेगी। इसका फाइनल शेड्यूल वेस्टर्न रेलवे ने जारी कर डीआरएम को तैयारी के लिए कह दिया है। ट्रेन का मुख्य रूप से रतलाम, उज्जैन, भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना और झांसी स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। पहली ट्रेन इंदौर से 10 फरवरी को रवाना होगी। यही ट्रेन 12 फरवरी को इसी रूट से इंदौर के लिए वापस रवाना होगी। इसकी एवरेज स्पीड जाते समय 48 किमी प्रति घंटा होगी। वापसी में 50 किमी की स्पीड रहेगी। ट्रेन हर शनिवार दोपहर 1 बजे इंदौर से रवाना होगी। वह सबसे पहले रतलाम जंक्शन जाएगी वहां से घूम कर उज्जैन पहुंचेगी। इसके बाद आगे के लिए रवाना होगी और रविवार दोपहर 12.10 अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से वापसी के लिए हर सोमवार रात 9.50 बजे रवाना होगी। मंगलवार रात 8.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इन दिनों में चलेगी
इंदौर से अयोध्या- 10,17,24 फरवरी (शनिवार)    
अयोध्या से इंदौर - 12,19,26 फरवरी (सोमवार)

यहां रहेंगे स्टॉपेज
वेस्टर्न रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक यह वीकली ट्रेन भोपाल मुख्य स्टेशन नहीं जाएगी। भोपाल से अयोध्या के लिए जाने वाले यात्रियों को बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) से ट्रेन पकड़नी होगी। इंदौर से रवानगी, स्टॉपेज- रतलाम, नागदा जंक्शन, उज्जैन, मक्सी, बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर), बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या। वापसी में भी यही स्टॉपेज रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed