फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore airport will be open again for 24 hours

Indore: फिर 24 घंटे खुला रहेगा इंदौर एयरपोर्ट, नया विंटर शेड्यूल जारी

Fri, 28 Oct 2022 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 07:37 PM IST
सार

इंदौर में रात की आखिर उड़ान ढाई बजे की होगी, जो पुणे से आएगी, जबकि सुबह 5 बजे बैंगलुरु के लिए इंदौर से विमान रवाना होगा। 

विज्ञापन
Indore airport will be open again for 24 hours
इंदौर का हवाई अड्डा अब फिर 24 घंटे चालू रहेगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर सात माह बाद फिर देर रात और अलसुबह उड़ानें आ-जा सकेंगी। 30 अक्टूबर से विमानतल 24 घंटे खुला रहेगा। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने नया विंटर शेड्यूल जारी किया है। इसमें कुछ उड़ानों के समय में भी बदलाव हुआ है। इंदौर में रात की आखिर उड़ान ढाई बजे की होगी, जो पुणे से आएगी, जबकि सुबह 5 बजे बैंगलुरु के लिए इंदौर से विमान रवाना होगा। अभी तक आखिरी फ्लाइट 11 बजे आती थी और सुबह छह बजे मुबंई के लिए पहली उड़ान जाती थी। इस कारण एयरपोर्ट रात में बंद कर दिया जाता था, लेकिन अब उड़ानों के बदलाव के बाद 24 घंटे एयरपोर्ट चालू रहेगा। 
विज्ञापन


यह होगा फायदा
24 घंटे विमानतल खुले रहने से भविष्य में उड़ानों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि 24 घंटे विमानतल खुला रहने से कई कंपनियां यहां अपने विमान पार्क कर सकती हैं। इससे अलसुबह की उड़ानें भी संचालित हो जाती हैं।
विज्ञापन


कम हो गई उड़ान
कोरोनाकाल के पहले इंदौर की एयर कनेक्टिविटी देश के कई शहरों से हो गई थी। इंदौर से 100 उड़ानें संचालित होती थीं, जो अब घटकर 70 रह गई हैं। फिलहाल इंदौर से नई दिल्ली, मुबंई, कोलकता, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, गोवा, बेलागावी, किशनगढ़, नागपुर, जम्मू, जोधपुर, जबलपुर, बिलासपुर, ग्वालियर, रायपुर, लखनऊ, प्रयागराज, अहमदाबाद और गोंदिया के लिए इंदौर से उड़ानें संचालित होती हैं। इस बार विंटर शेड्यूल में नई उड़ानें शहर को नहीं मिली हैं। 30 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल की अवधि 26 मार्च तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed