Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-air-pollution-respiratory-patients-rise-11-percent

इंदौर में प्रदूषण का कहर: सितंबर और अक्टूबर में 11% बढ़े सांस की बीमारियों के मरीज, बच्चे-बुजुर्ग सर्वाधिक

Sat, 21 Nov 2026 07:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

इंदौर में अधूरे निर्माण कार्यों और उड़ती धूल से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। इससे सांस की बीमारियों के मरीजों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अस्पतालों में भर्ती होने वालों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सर्वाधिक है।

विज्ञापन
indore-air-pollution-respiratory-patients-rise-11-percent
इंदौर देवास रोड पर निर्माण कार्यों के चलते धूल से भरे रास्ते। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही शहर में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की वजह से वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। धूल और धुएं के गुबार ने शहरवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है, जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शहर के अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


बदलते मौसम और धूल ने बढ़ाई परेशानी
शहर में चल रहे अधूरे निर्माण कार्य और टूटी हुई सड़कें अब आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। ठंड के दस्तक देते ही वायरल संक्रमण, सर्दी और खांसी के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इन परिस्थितियों के बीच सड़कों से उड़ती धूल वायु प्रदूषण को और अधिक बढ़ा रही है। पर्यावरणविद् ओपी जोशी के अनुसार, अक्टूबर महीने के बाद वायु प्रदूषण में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी देखी जाती है क्योंकि इस समय नमी और ठंडक के कारण धूल के कण वायुमंडल में काफी देर तक ठहरे रहते हैं। कोहरे और हवा की दिशा में बदलाव के कारण इस दौरान सांस के मरीजों की तकलीफ बढ़ जाती है। वर्तमान में शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन


बीमा क्लेम के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
एक निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने शहर की बिगड़ती आबोहवा की भयावह तस्वीर पेश की है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनीष डोडेजा ने बताया कि शहर की वायु गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है। क्लेम डेटा के मुताबिक, सितंबर 2025 और अक्टूबर 2025 में सांस की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में 11-11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस वर्ष के किसी भी अन्य महीने की तुलना में सर्वाधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांस संबंधी बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाले कुल मरीजों में 58 प्रतिशत हिस्सेदारी 0 से 12 वर्ष के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की रही है। इस अवधि के कुल हॉस्पिटलाइजेशन क्लेम्स में से लगभग 8.2 प्रतिशत मामले सांस की बीमारियों से जुड़े थे, जिनमें सबसे अधिक मामले अक्टूबर 2025 में सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में इन क्लेम्स में 0 से 12 वर्ष के बच्चों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत थी, जो सितंबर 2025 और अक्टूबर 2025 में बढ़कर 48 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत रही। अक्टूबर 2025 में सांस की बीमारियों के लिए किए गए कुल क्लेम्स में से 63 प्रतिशत क्लेम केवल बच्चों और बुजुर्गों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील वर्गों पर मंडरा रहा है अधिक खतरा
सांस संबंधी रोगों के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिलीप बंग का कहना है कि वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 के बढ़े हुए स्तर को देखते हुए शहरवासियों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को लंबे समय तक खुले वातावरण में रहने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जारी सलाह में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों और बाहर धूल-मिट्टी में काम करने वाले श्रमिकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

सेहत के साथ जेब पर भी भारी पड़ रहा प्रदूषण
पर्यावरण विशेषज्ञ डीके वाघेला ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में वायु प्रदूषण अब सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक स्थायी चुनौती बन चुका है। यह न केवल फेफड़ों और हृदय के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे परिवारों का चिकित्सा खर्च भी कई गुना बढ़ जाता है। परिवार के किसी सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने पर इलाज के भारी खर्च, काम से छुट्टी लेने और आर्थिक बोझ बढ़ने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशासनिक स्तर पर निरंतर प्रयास जरूरी हैं, लेकिन नागरिकों को भी स्वयं को प्रदूषण से बचाना चाहिए। अचानक आने वाली बीमारियों के आर्थिक प्रभाव को समझते हुए समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना बेहद आवश्यक है।

प्रदूषण से बचाव के लिए विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण सुझाव
1. प्रतिदिन अपने क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स जांचें। यदि स्तर 200 के पार जाता है, तो सुबह जल्दी और देर शाम के समय बाहर व्यायाम करने या टहलने से बचें।
2. प्रदूषण अधिक होने पर बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला एन-95 मास्क अवश्य पहनें। अत्यधिक प्रदूषण के समय घर के भीतर ही रहें, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें तथा संभव हो तो हेपा-फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें।
3. बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा, सीओपीडी, हृदय रोग या मधुमेह के मरीजों का विशेष ध्यान रखें। ऐसे मरीज डॉक्टर के निर्देशानुसार नियमित दवाएं लें और अपना इन्हेलर हमेशा साथ रखें।

4. सांस लेने में कठिनाई, लगातार खांसी, छाती में घरघराहट, सीने में दर्द, दिल की धड़कन तेज होने या चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस होने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं किसी दवा का सेवन न करें।
5. खुले में कूड़ा-कचरा, सूखी पत्तियां या फसल के अवशेष न जलाएं। इसके अलावा घर के अंदर भी अगरबत्ती या मच्छर भगाने वाली कॉयल का धुआं न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed