फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Air India to launch a new flight from Indore to Bangkok; slot requested for the winter schedule.

इंंदौर : इंदौर से बैंकाॅक के लिए एयर इंडिया शुरू करेगा नई उड़ान,विंटर शेड्यूल में मांगा स्लाॅट

Mon, 12 Oct 2026 07:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 12 Oct 2026 07:49 PM IST
सार

इंदौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को एक और सौगात मिल सकती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर से बैंकॉक के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान संचालित करने की अनुमति हासिल कर ली है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो 1 नवंबर से यह उड़ान शुरू हो सकती है। 

इंदौर एयरपोर्ट

 

विज्ञापन
Indore: Air India to launch a new flight from Indore to Bangkok; slot requested for the winter schedule.
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर से जल्द ही बैंकॉक के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो सकती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी ने विंटर शेड्यूल में उड़ान के लिए स्लॉट मांगा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इंदौर से नवंबर-दिसंबर के महीनों में काफी लोग बैंकॉक जाते हैं। इंदौर के अलावा आसपास के शहरों के यात्रियों को भी इस उड़ान का लाभ मिल सकता है। ऐसे में यह उड़ान कंपनी के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो सकती है।
 

हर साल विंटर शेड्यूल में इंदौर को नई उड़ानें मिलती हैं, क्योंकि सर्दियों में काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने विंटर शेड्यूल तैयार किया है। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन उड़ान संचालित करने की अनुमति मिली है। कंपनी 1 नवंबर से यह उड़ान शुरू कर सकती है, क्योंकि विंटर शेड्यूल इसी तारीख से लागू होगा।

विज्ञापन

इंदौर से पहले दुबई के लिए उड़ान इसी कंपनी ने शुरू की थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। फिलहाल इंदौर से अबू धाबी के लिए उड़ान संचालित हो रही है, जिसे यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यदि बैंकॉक भी इंदौर से जुड़ता है, तो शहर से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंकॉक के लिए उड़ान इंदौर से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी, जबकि बैंकॉक से वापसी की उड़ान शाम 6:30 बजे होगी। इस उड़ान के लिए कंपनी बड़े विमान का उपयोग करेगी, जिसकी यात्री क्षमता 175 से अधिक होगी।


 

विंटर शेड्यूल में इंदौर से पुणे के लिए भी नई उड़ान शुरू हो सकती है। इसके अलावा, इंदौर से गोंदिया के लिए भी उड़ान शुरू होने की संभावना है।फिलहाल इंदौर से थाईलैंड जाने वाले यात्रियों को बेंगलुरु, दिल्ली या मुंबई से अपनी यात्रा शुरू करनी पड़ती है। इससे यात्रा पर अधिक खर्च होता है और समय भी ज्यादा लगता है। यदि इंदौर से सीधे बैंकॉक के लिए उड़ान शुरू होती है, तो यात्रियों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed