फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After the arrest in the bomb case, the organization had distanced itself from Sahu's family, then Vija

Indore: बम कांड में गिरफ्तारी के बाद साहू के परिवार से कर लिया था संगठन ने किनारा,तब विजयवर्गीय का मिला था साथ

Sun, 03 Aug 2025 06:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Aug 2025 06:13 PM IST
सार

कोर्ट ने सत्रह साल बाद फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती सहित सात आरोपियों को मालेगांव बम ब्लास्ट केस से बरी कर दिया है। इसके बाद विजयवर्गीय फिर श्याम साहू से व उनके परिवार से मिले और पुराने दिनों को याद किया।

विज्ञापन
Indore: After the arrest in the bomb case, the organization had distanced itself from Sahu's family, then Vija
श्याम साहू से मुलाकात करते विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालेगांव बम ब्लास्ट में एनआईए कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इंदौर के श्याम साहू को भी मालेगांव बम कांड के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


उनके परिवार को भी यातनाएं झेलना पड़ी थी। तब श्याम साहू के अलावा बम कांड के आरोप झेल रहे  पाटीदार व डांगे परिवार से संगठन और संघ ने किनारा कर लिया था, भाजपा नेता उनके घर जाने से बचते थे, लेकिन उन विपरित हालातों में भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का साथ उन परिवारों को मिला था। तब उन्होंने न केवल ये कहा था कि श्याम उनका कार्यकर्ता है, बल्कि दीपावली पर वे उनके घर भी गए थे और परिवार से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने सत्रह साल बाद फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती सहित सात आरोपियों को मालेगांव बम ब्लास्ट केस से बरी कर दिया है। इसके बाद विजयवर्गीय फिर श्याम साहू से व उनके परिवार से मिले और पुराने दिनों को याद किया। विजयवर्गीय ने कहा कि जब श्याम को गिरफ्तार किया था तब उनके बच्चे छोटे -छोटे थे। जब वे बरी होकर आए थे तो मैं मिलने गया था।

 

एटीएस भगवा को बदनाम करना चाहता था

श्याम ने बताया कि महाराष्ट्र में अगले साल चुनाव थे। वोटबैंक की राजनीति के कारण महाराष्ट्र एटीएस चीफ संघ के बड़े पदाधिकारियों का नाम लेने का दबाव बना रहे थे, वे झूठा फंसाना चाहते थे, लेकिन मैं नहीं झुका। मुझे काफी यातनाएं दी।


विजयवर्गीय ने कहा कि श्याम को रिमांड के नाम पर उलटा लटकाते थे। वे ठीक से शौचालय तक नहीं जा पाते थे, लेकिन वे नहीं झुके,क्योंकि बेवजह श्याम को फंसाया था।


श्याम निर्भिक स्वयंसेवक है। विजयवर्गीय ने कहा कि हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है। हिन्दू हमेशा सहिष्णु रहा है। कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद जैसे शब्द देश पर मढ़े थे, लेकिन कोर्ट के फैसले ने करारा तमाचा मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed