फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Accident in Indore; car crashes into a kiosk while reversing, also hits two bikes.

Indore: इंदौर में हादसा, रिवर्स लेते समय गुमटी में घुसी कार,दो बाइक को भी मारी टक्कर

Sun, 19 Jul 2026 10:31 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 19 Jul 2026 10:31 AM IST
सार

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रिवर्स लेते समय गुमटी में घुस गई। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
Indore: Accident in Indore; car crashes into a kiosk while reversing, also hits two bikes.
इंदौर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। रिवर्स लेते समय एक कार की गति चालक ने इतनी तेज रखी कि कार एक गुमटी में घुस गई। उस वक्त गुमटी खुली थी और आसपास ग्राहक भी खड़े थे, लेकिन कार को रिवर्स आते देख लोग इधर-उधर हो गए। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।हड़बड़ाहट में कार चालक ने पास में खड़ी दो बाइकों को भी टक्कर मार दी।
 

जब यह हादसा हुआ, तब मौके पर कुछ युवक नाश्ता कर रहे थे। कार को तेज गति से उल्टी तरफ आते देख वे हादसे से बचने के लिए जान बचाकर भागे। गुमटी में घुसने के बाद कार रुकी तो कुछ युवकों ने कार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से कार लेकर फरार हो गया। एक युवक कार के पीछे डंडा लेकर भी दौड़ा, लेकिन कार का पता नहीं लगाया जा सका। यह सब इतनी जल्दी में हुआ कि युवक कार का नंबर भी ठीक से नोट नहीं कर सके।

विज्ञापन


पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। लोगों का कहना है कि संभवतः कार चालक नशे में था। वह कार इतनी तेज गति से चला रहा था कि लोगों को चिंता हो रही थी कि वह किसी और को टक्कर न मार दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीसीटीवी फुटेज से निकाल रहे जानकारी

जब यह हादसा हुआ, तब एक युवक ने उसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि कार का नंबर पता कर चालक को पकड़ा जा सके। हालांकि, इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed