फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A tent house in Indore's Palasia area caught fire, students fled to a neighbouring hostel after smoke

Indore: इंदौर के पलासिया क्षेत्र में टेंट हाउस में आग लगी, पड़ोस के हाॅस्टल में धुआं जाने पर भागे छात्र

Wed, 27 May 2026 01:31 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 27 May 2026 01:31 PM IST
सार

पलासिया क्षेत्र में बुधवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पास स्थित हॉस्टल में धुआं भरने से छात्रों को कमरे छोड़कर बाहर भागना पड़ा।

विज्ञापन
Indore: A tent house in Indore's Palasia area caught fire, students fled to a neighbouring hostel after smoke
टेंट के गोदाम में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सप्ताहभर में पांच स्थानों पर आग लगने से करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। बुधवार सुबह पलासिया क्षेत्र के एक टेंट हाउस में आग लगी। टेंट हाउस के पास ही एक हॉस्टल था। वहां तक जब धुआं पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण गोदाम में रखा डेकोरेशन का सामान, कुर्सियां, टेंट के कपड़े सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलों के पहुंचने से पहले पूरा गोदाम आग की चपेट में आ चुका था, लेकिन फायर ब्रिगेड ने आग को आसपास की दूसरी दुकानों तक फैलने से रोक लिया। दो टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह दूसरी घटना है जब इंदौर में किसी टेंट हाउस में आग लगी है। इससे पहले खजराना क्षेत्र में टेंट हाउस के पांच गोदाम जल चुके हैं।

विज्ञापन

कमरे छोड़कर भागे छात्र

अशोक टेंट हाउस जिस बिल्डिंग में स्थित है, उसके पड़ोस में एक हॉस्टल है। आग लगने के बाद हॉस्टल में धुआं भर गया और कमरों में सो रहे छात्रों का दम घुटने लगा। इसके बाद छात्र कमरे छोड़कर बाहर भागे। उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि कहीं आग हॉस्टल बिल्डिंग तक न पहुंच जाए, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed