फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A six-year-old girl was crushed by a corporation's dumper, angry people vandalized the place

Indore: छह साल की बच्ची को निगम के डंपर ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

Tue, 29 Apr 2025 03:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Apr 2025 03:15 PM IST
सार

इंदौर में एक हादसे में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी नगर निगम का डंपर वहां से गुजरा और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। 

विज्ञापन
Indore: A six-year-old girl was crushed by a corporation's dumper, angry people vandalized the place
हादसे में बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में नगर निगम के डंपर ने घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। नाराज लोग उसे पकड़ने भी दौड़े थे। बाद में लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया। अब चालक की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:अभी तप रहा इंदौर, बारिश दे सकती है राहत, जल्दी बदलेगा मौसम

विज्ञापन

मूसाखेड़ी क्षेत्र में घर के बाहर निहारिका नामक छह साल की बच्ची साइकिल चला रही थी। तब सड़क से नगर निगम का एक डंपर तेज गति से आया। बच्ची घबरा गई और वह साइकिल सहित गिर पड़ी। चालक को वह नजर नहीं आई और डंपर बच्ची को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। लोगों ने हादसा देखा तो डंपर को रोका। चालक को तब भी पता नहीं चला कि पहिए के नीचे आने से एक बच्ची की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाद में चालक और डंपर में सवार निगम का कर्मचारी भाग गया। आक्रोशित लोगों ने डंपर पर पत्थर बरसाने शुरु कर दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को कहना है कि निर्माण कार्य के कारण सड़क पर जगह नहीं बची है। फिर भी यहां से भारी वाहन निकलते रहते है। हमेशा हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने चालक को गिरफ्तार करने की मांग भी की। पुलिस डंपर जब्त कर थाने ले गई। चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed