फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A married man befriended a student in Indore by pretending to be a bachelor

Indore: इंदौर में छात्रा के साथ किया रेप, शादीशुदा ने कुंवारा बताकर की दोस्ती

Sun, 01 Dec 2024 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Dec 2024 07:47 PM IST
सार

आरोपी का नाम सिंगापुर टाउनशिप निवासी आकाश राजपूत है। उनसे छात्रा के साथ स्कूल आते-जाते समय पहचान की थी। धीरे-धीरे पहचान दोस्ती में बदली। फिर एक दिन उसने शादी का प्रस्ताव छात्रा के सामने रख दिया।

विज्ञापन
Indore: A married man befriended a student in Indore by pretending to be a bachelor
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक छात्रा साथ रेप करने का मामला सामने आया है। लसूडि़या क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 12 वीं की छात्रा इसका शिकार हुई। आरोपी युवक ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा,जबकि युवक की शादी चार साल पहले हो चुकी है और वह एक बच्चे का पिता भी है। जब छात्रा को इस बात का पता चला तो उसने अपने परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

आरोपी का नाम सिंगापुर टाउनशिप निवासी आकाश राजपूत है। उनसे छात्रा के साथ स्कूल आते-जाते समय पहचान की थी। धीरे-धीरे पहचान दोस्ती में बदली। फिर एक दिन उसने शादी का प्रस्ताव छात्रा के सामने रख दिया। छात्रा ने इनकार किया तो उनसे कहा कि वह सच्चा प्यार करता है और यदि शादी नहीं होगी तो वह आत्महत्या कर लेगा।

विज्ञापन

 

वह लगातार शादी का दबाव बनाकर छात्रा को बहलाता-फुसलता रहा। एक दिन वह स्कूल के बाद छात्रा को सिंगापुर टाउनशिप स्थित अपने घर ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उनसे कई बार छात्रा के साथ संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है। छात्रा को एक दिन आरोपी के मोबाइल से पता चला कि वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। छात्रा शादी की बात नहीं बताने से नाराज थी और इसकी वजह पूछी, तो आरोपी छात्रा को धमकी देने लगा। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed