Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A Lok Sabha seat could be added in Indore district following the delimitation process; a new seat will

एमपी: परिसीमन के बाद इंदौर जिले में बढ़ सकती है एक लोकसभा सीट, मालवा-निमाड़ में निकलेगी नई सीट

Sun, 29 Nov 2026 10:43 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 29 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

महिला आरक्षण लागू करने की व्यवस्था के तहत प्रस्तावित परिसीमन में मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 43 हो सकती हैं। मालवा-निमाड़ में तीन सीटें बढ़ने की संभावना है। इंदौर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की अलग-अलग सीटें बन सकती हैं।

विज्ञापन
Indore: A Lok Sabha seat could be added in Indore district following the delimitation process; a new seat will
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था के तहत लोकसभा सीटों का परिसीमन भी किया जाएगा। मध्य प्रदेश में फिलहाल 29 लोकसभा सीटें हैं, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 43 हो सकती हैं। इसमें इंदौर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तीन नई सीटें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

परिसीमन जनसंख्या के आधार पर किया जाना है। इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर और सर्वाधिक आबादी वाला जिला है। यहां की जनसंख्या 35 लाख के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में इंदौर में शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाके के लिए भी अलग लोकसभा सीट बनाई जा सकती है।

विज्ञापन

वर्तमान में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में आठ लोकसभा सीटें हैं। इनमें इंदौर, झाबुआ-रतलाम, खरगोन, धार, उज्जैन, खंडवा और देवास लोकसभा सीटें शामिल हैं। वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के बाद मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक भी सीट नहीं बढ़ी थी। हालांकि, इस बार परिसीमन के दौरान शहरी क्षेत्रों की मौजूदा सीटों का पुनर्गठन कर नई सीटें बनाई जा सकती हैं। पिछले परिसीमन में मालवा क्षेत्र की शाजापुर और झाबुआ सीटें प्रभावित हुई थीं। इन क्षेत्रों का पुनर्गठन कर रतलाम-झाबुआ और देवास-शाजापुर लोकसभा सीटें बनाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में सीट बढ़ी तो भाजपा को हो सकता है फायदा
परिसीमन के बाद इंदौर जिले में एक नई लोकसभा सीट बनती है तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। इंदौर को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। पिछले 37 वर्षों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।

वर्ष 1989 से पहले इंदौर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन 1989 में सुमित्रा महाजन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाशचंद सेठी को हराकर यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी थी। इसके बाद वे लगातार सात बार इंदौर से सांसद चुनी गईं। पिछले दो लोकसभा चुनावों से शंकर लालवानी इंदौर के सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा।

यदि परिसीमन में इंदौर जिले के ग्रामीण हिस्से के लिए अलग लोकसभा सीट बनाई जाती है तो महू, पीथमपुर और मानपुर का क्षेत्र इसमें शामिल हो सकता है। फिलहाल महू और पीथमपुर धार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed