फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A female employee cleaning the road was hit by a car, died

Indore: सड़क की सफाई कर रही महिला कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, हो गई मौत

Wed, 29 Nov 2023 10:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 29 Nov 2023 10:58 AM IST
सार

घटना सुबह साढ़े 9 बजे की है। वीआईपी रोड पर अमरलता गौहर सड़क की सफाई  कर रही थी। सड़क पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार के दोनो पहिए महिला के शरीर को रौंदते हुए निकल गए। 

विज्ञापन
Indore: A female employee cleaning the road was hit by a car, died
सड़क हादसे में महिलाकर्मी की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के वीआईपी रोड पर सुबह एक सफाईकर्मी महिला को कार ने टक्कर मार दी। साथी कर्मचारी महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना सुबह साढ़े 9 बजे की है। वीआईपी रोड पर अमरलता गौहर सड़क की सफाई कर रही थी। सड़क पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार के दोनो पहिए महिला के शरीर को रौंदते हुए निकल गए। इसके बाद कार फुटपाथ से जा टकराई। अमरलता के साथ काम कर रहे साथी कर्मचारी उसेे निकट के अस्पताल ले गए,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद भीड़ ने चालक को घेर लिया,लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गया। इस बीच सदरबाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। कार लक्ष्मीबाई प्रतिमा से रामचंद्र नगर चौराहा की तरफ जा रही थी। अमर लता परिवार में अकेले कमाती थी। नगर निगम महिला सफाईकर्मी की मृत्यु पर आर्थिक मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर लता तीन नंबर जोन के वार्ड 57 में काम करती थी। साथी कर्मचारियों का कहना है कि घटना के बाद वह घायल थी,लेकिन समय पर एम्बुलैंस नहीं आई। यदि उसे समय पर इलाज मिल जाता तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed