फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A driver fell from the incomplete bridge of Malwa Mill Bridge in Indore and got seriously injured

Indore: इंदौर के मालवा मिल मार्ग के अधूरे ब्रिज से गिरा वाहन चालक, हो गई मौत

Mon, 11 Aug 2025 08:42 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 11 Aug 2025 08:42 AM IST
सार

श्रमिक क्षेत्र, विजय नगर, सुखलिया ग्राम की तरफ जाने वाले लोगों को रोज जाम में फंसना पड़ रहा है। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का काफिला भी कई बार ब्रिज नहीं बनने की वजह से जाम में फंसा जाता है।  निगम ब्रिज को 100 फीट से ज्यादा चौड़ा बना रहा है।

विज्ञापन
Indore: A driver fell from the incomplete bridge of Malwa Mill Bridge in Indore and got seriously injured
अधूरे ब्रिज से गिरकर घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मालवा मिल-पाटनीपुरा ब्रिज को चार माह में बनना था, लेकिन अभी तक 40 प्रतिशत काम भी नहीं हो पाया है। ब्रिज का काम भी ठेकेदार ने अधूरा छोड़ रखा है और सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं है। इस कारण रविवार रात एक दोपहिया वाहन चालक नाले में गिरकर घायल हो गया था। लोगों ने उसे नाले से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।  युवक को गंभीर चोटें आईं थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


ब्रिज के आसपास बेरिकेड भी नहीं लगाए गए थे। इस कारण यह हादसा हुआ। घायल का दोपहिया वाहन भी नाले में फंस गया था। युवक की मौत के बाद व्यापारियों ने अधूरे ब्रिज के पास प्रदर्शन किया। वे मंगलवार को दुकानें बंद रखकर विरोध जताएंगे। 

विज्ञापन

 

शहर के व्यस्त मार्ग मालवा-मिल पाटनीपुरा मार्ग चौड़ीकरण चार साल पहले किया गया था, लेकिन तब नगर निगम ने खतरनाक हो चुके ब्रिज को साथ में नहीं बनाया। सड़क 80 फीट चौड़ी बन गई और ब्रिज 40 फीट चौड़ा रहा गया। जब ट्रैफिक जाम होने लगा तो निगम को ब्रिज बनाने की याद आई। इस कारण चार माह से मार्ग के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रमिक क्षेत्र, विजय नगर, सुखलिया ग्राम की तरफ जाने वाले लोगों को रोज जाम में फंसना पड़ रहा है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का काफिला भी कई बार ब्रिज नहीं बनने की वजह से जाम में फंसा जाता है। नगर निगम इस ब्रिज को 100 फीट से ज्यादा चौड़ा बना रहा है। रहवासी बता रहे है कि बीते दस दिनों से ब्रिज का काम नहीं हो रहा है। अभी एक हिस्से की स्लैब ही डाली गई है। काम की गति इसी तरह रही तो फिर ब्रिज को बनने में और आठ माह लग सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed