फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 85 Salwar Prakash Shyamrao's pledge of donating his body fulfilled

Indore: 85 वर्षीय प्रकाश श्यामराव का देहदान का संकल्प पूरा, मृत्यु के बाद भी आएंगे कई लोगों के काम

Tue, 07 May 2024 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 07 May 2024 04:51 PM IST
सार

देवास जिले में रहने वाले प्रकाश श्याम राव नवले जी का गत दिनों निधन हो गया। उन्होंने जीते जी संकल्प लिया था कि मृत्यु उपरांत देहदान करना है। उनके परिजनों ने उनका संकल्प पूरा किया।

विज्ञापन
Indore: 85 Salwar Prakash Shyamrao's pledge of donating his body fulfilled
देहदान करने का संकल्प पूरा हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास में 85 वर्षीय बुजुर्ग का देहदान का संकल्प पूरा किया गया। उनकी आंखें अब किसी का जीवन रोशन करेंगी तो देह मेडिकल कॉलेज के छात्रों के काम आएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि देवास जिले में रहने वाले प्रकाश श्याम राव नवले जी का गत दिनों निधन हो गया। उन्होंने जीते जी संकल्प लिया था कि मृत्यु उपरांत देहदान करना है। दो मई, गुरुवार को अमलतास मेडिकल कॉलेज देवास में देहदान करने का प्रेरणादायक निर्णय हुआ। देहादानी प्रकाश श्याम राव नवले की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनके परिजन प्रतीक नवले और आकाश द्वारा पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज विभाग में दान की गई। उसके पश्चात डॉ. एके पिठावा द्वारा सम्मान स्वरूप देहदान प्रमाण पत्र प्रदान कर आभार प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया कि चिकित्सा शिक्षा के लिए मानव शरीर की संरचना का ज्ञान आवश्यक है। शरीर दान भावी चिकित्सक बनाने में महत्वपूण योगदान है। मरणोपरांत किया गया नेत्र दान अंधत्व निवारण का आधार बनता है। यह जानकारी गजानंद चौहान ने दी। अमलतास मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया द्वारा दानदाता के परिवार की इस प्रेरक पहल हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed