फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 22 year old youth gave life to two people after their death, 57th green corridor became in Indore

Indore: 22 वर्षीय युवक ने मौत के बाद दी दो लोगों का जिंदगी, इंदौर में 57 वां ग्रीन कारिडोर बना

Mon, 22 Jul 2024 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 22 Jul 2024 08:37 PM IST
सार

आयुष किडनी की बीमारी के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को डाक्टरों ने परिजनों को बताया कि उसका ब्रेन काम नहीं कर रहा है। डाक्टरों ने उसे ब्रेनडेड घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Indore: 22 year old youth gave life to two people after their death, 57th green corridor became in Indore
इंदौर में 22 वर्षीय युवक का अंगदान, ग्रीन काॅरिडोर बना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किडनी की बीमारी से पीड़ित इंदौर का 22 वर्षीय युवक आयुष पंजाबी सोमवार को ब्रेनडेड हो गया था। उसके अंग दो लोगों को जीवनदान देंगे। आयुष के फेफड़े इंदौर में बनाए गए 52 वें ग्रीन कॉरिडोर के जरिए चेन्नई भेजे गए, जबकि लीवर इंदौर के ही एक मरीज को लगेगा। 

विज्ञापन


आयुष का एक हाथ भी ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन तकनीकी समस्या आने के कारण हाथ और दिल प्रत्यारोपित नहीं हो सका। हाथ लेने के लिए मुंबई के ग्लोबल अस्पताल की टीम भी इंदौर पहुंच गई थी, लेकिन प्रत्यारोपण की अनुकूलता नहीं होने के बाद टीम हाथ लिए बगैर चली गई।
विज्ञापन


आयुष किडनी की बीमारी के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उसका ब्रेन काम नहीं कर रहा है। डॉक्टरों ने उसे ब्रेनडेड घोषित कर दिया। इसकी जानकारी अंगदान के क्षेत्र में सक्रिय संस्था मुस्कान ग्रुप को लगी। इसके बाद ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य आयुष के परिवार से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेफड़े चेन्नई भेजे गए
आयुष के परिजन अंगदान के लिए राजी हो गए। इसके बाद अंगदान की तैयारी शुरू हो गई। सोमवार शाम का आयुष के फेफड़े अपोलो अस्पताल चेन्नई के लिए रवाना किए गए। इसके लिए विशेष जुपिटर अस्पताल से इंदौर एयरपोर्ट के लिए ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ट्रैफिक रोक कर एंबुलेंस को एयरपोर्ट पहुंचाया।


लीवर इंदौर के रोगी को लगा
आयुष का लीवर इंदौर के अस्पताल में भर्ती एक रोगी को लगा। आयुष एक स्कूल का छात्र था और लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त था। आयुष के परिवार का नाॅवेल्टी मार्केट में मोबाइल का कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed