फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   india vs afghanistan t20 2024 match indore

india vs afghanistan t20 2024: दोपहर दो बजे से लगी लाइन, दर्शकों ने संक्रांति सेलिब्रेशन भी यहीं किया

Sun, 14 Jan 2024 06:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 Jan 2024 06:08 PM IST
सार

दोपहर दो बजे से दर्शक होलकर स्टेडियम में जुटना शुरू हो गए थे। टी 20 सीरीज का यह दूसरा मैच है। तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को होगा। 
 

विज्ञापन
india vs afghanistan t20 2024 match indore
मैच से पहले लगी स्टेडियम के बाहर दर्शकों की कतारें। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

रविवार के दिन इंदौर में भारत अफगानिस्तान टी 20 मैच india vs afghanistan t20 2024 match होने के कारण अच्छी खासी भीड़ जुटी। लोग दोपहर दो बजे के बाद से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। स्टेडियम के बाहर भी सुबह से ही झंडे, टीशर्ट और अन्य सामानों की अस्थाई दुकानें लग चुकी थी। संक्रांति का त्योहार होने की वजह से दर्शक पतंग और कई कलरफुल चीजें लेकर यहां पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोपहर दो बजे के बाद स्टेडियम के आसपास के रास्तों से वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया था। शाम पांच बजे के बाद स्टेडियम के अंदर जाने वालों की लंबी कतारें लग चुकी थी। मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा। इंदौर में खेला जा रहा मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला है। होलकर स्टेडियम में इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। शाम साढ़े चार बजे के बाद दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश देना शुरू हो गया।
विज्ञापन


मैच से पहले किया जमकर अभ्यास
मैच के एक दिन पहले भारत और अफगानिस्तान की टीम ने शनिवार को होलकर स्टेडियम में अभ्यास किया। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने दोपहर के सत्र में तो भारतीय टीम ने शाम के सत्र में जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में होगा
इंदौर में भारतीय टीम चौथा टी-20 मैच खेल रही है। इसके पहले हुए तीन मैचों में दो मैच श्रीलंका से भारतीय टीम ने जीते हैं और एक मैच साउथ अफ्रीका से हारा है। भारत-अफगानिस्तान के बीच इस टी-20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में हुआ था जिसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में 17 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed