फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   independence day 15 august tiranga national flag

Indodre News: साइकिल पर तिरंगा लगाकर निकले कलेक्टर और संभागायुक्त, हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश

Sun, 13 Aug 2023 05:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 13 Aug 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
independence day 15 august tiranga national flag
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी और संभागायुक्त मालसिंह - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज इंदौर साइक्लोथान का आयोजन किया गया । यह साइक्लोथान सुबह  रेसीडेंसी से प्रारंभ हुई। इस साइकिल रैली को संभागायुक्त मालसिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संभागायुक्त मालसिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने स्वयं साइकिल चलाकर इस रैली में हिस्सा लिया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: रेसीडेंसी में सम्पन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवा और अन्य नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन


तिरंगा अभियान के अन्तर्गत  खिलाड़ियों ने निकाली रैली 
इंदौर जिले में 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आज खिलाड़ियों द्वारा भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चिमनबाग से शुरू होकर राजवाड़ा पर समाप्त हुई। इस रैली में इंदौर शहर के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज अपने हाथों में थामकर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने भी निकाली रैली
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ''हर घर तिरंगा अभियान'' अंतर्गत सेल्फी प्वाइंट पलासिया से गीता भवन चौराहा तक तिरंगा रैली निकाली गई । इस तिरंगा रैली में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, एम.आई.सी. सदस्य अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाड़िया, कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह एवं स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, एनजीओ सदस्यों, शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नागरिकों को 15 अगस्त तक अपने घरों में तिंरगा झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed