{"_id":"63ac2fe828133a284b3a8ea3","slug":"in-the-new-year-there-will-be-a-running-darshan-system-in-khajrana-ganesh-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp News: नए साल में खजराना गणेश मंदिर में रहेगी चलित दर्शन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp News: नए साल में खजराना गणेश मंदिर में रहेगी चलित दर्शन व्यवस्था
Wed, 28 Dec 2022 06:17 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:17 PM IST
सार
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में इस नववर्ष के लिए खास दर्शन व्यवस्था की गई है। चार-चार की कतार में मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल दो लाख से अधिक लोग नए साल के पहले दिन मंदिर में आ सकते है।
विज्ञापन
File photo
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल का जश्न मनाने के लिए कई लोग खजराना गणेश मंदिर भी आते है। उन भक्तों के लिए रात 12 बजे मंदिर में विशेष आरती होगी, लेकिन मंदिर में 31 दिसंबर को रात 11 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। एक जनवरी को सुबह पांच बजे से मंदिर दर्शन के लिए खुलेगा।
विज्ञापन
दो साल तक कोरोना की वजह से नए साल के पहले दिन मंदिर में भीड़ नहीं जुट रही थी, लेकिन इस साल एक जनवरी को रविवार भी है। मंदिर प्रशासन का मानना है कि इस साल दो लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ मंदिर में जुट सकती है। इसके चलते दर्शन व्यवस्था और पाकिंग व्यवस्था में विशेष बदलाव किए जाएंगे।भक्तों को चार-चार की कतार में चलित दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। दर्शन व्यवस्था इस तरह से होगी कि कितनी भी भीड़ होने पर भक्त को 45 मिनिट के भीतर दर्शन हो जाएंगे।
विज्ञापन
गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद रहेगा
31 दिसंबर की रात 11 बजे मंदिर में प्रवेश बंद रहेगा और एक जनवरी को भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर सुबह पांच बजे खोले जाएंगे। 31 दिसंबर की रात 12 बजे होने वाली आरती मंदिर के पुजारियों द्वारा की जाएगी। पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि एक जनवरी को भक्तों को प्रवेश काली मंदिर खजराना वाले मार्ग से दिया जाएगा जबकि निकासी गोयल विहार की तरफ से होगी। चार-चार की कतार में भगवान के चलित दर्शन होंगे। मंदिर चार थानों का पुलिस बल तैनात होगा। इसके अलावा मंदिर के 60 कर्मचारी भी दर्शन व्यवस्था में सहयोग देंगे। मंदिर की दो एकड़ भूमि पर भी पार्किंग की अलग से व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
तिल चतुर्थी मेला 10 जनवरी से
खजराना गणेश मंदिर में तीन दिनी तिल चतुर्थी मेला 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भगवान को दो करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण से सजाया। इसके साथ ही सवा लाख लड्डुओं का भोग लगेगा। तीनों दिन भजन संध्या होगी।
