फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   : In Indore, the land worth crores was sold by the co-operative society illegally, now the registry will be ze

Indore News: इंदौर में करोड़ों की जमीन सहकारी संस्था ने अवैध तरीके से बेची, अब रजिस्ट्री होगी शून्य

Thu, 22 Dec 2022 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Dec 2022 07:58 PM IST
सार

इंदौर में नवभारत संस्था ने अपने सदस्यों को प्लाॅट देने के बजाए संस्था की जमीन एक कारोबारी को बेच दी। सहकारिता विभाग को अब रजिस्ट्री शून्य कराने की चिंता सता रही है, जबकि यह सौदा 13 साल पहले हुआ था।

विज्ञापन
: In Indore, the land worth crores was sold by the co-operative society illegally, now the registry will be ze
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

सहकारी संस्था द्वारा जो प्लॉट अपने सदस्यों को दिए जाना चाहिए। उसे घपला कर एक कारोबारी को बेच दिया। अब सहकारिता विभाग ने रजिस्ट्री शून्य करने के लिए कोर्ट की शरण ली है। अपने सदस्यों का हक मारकर दूसरे लोगों को जमीन बेचने का काम इंदौर में लंबे समय से जारी है। ऐसा ही एक मामला नवभारत सहकारी संस्था का सामने आया है।

विज्ञापन

संस्था ने बिजलपुर क्षेत्र की जमीन मोहम्मद अब्दुला खंबाती को वर्ष 2009 में 4 करोड़ रुपये में बेच दी, जबकि एक एकड़ जमीन का बाजार मूल्य तब उससे ज्यादा था। लंबे समय तक सहकारिता विभाग के तत्कालीन अफसरों ने इस सौदे को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया और सहकारी संस्था के सदस्य पैसा भरने के बावजूद प्लॉट के लिए चक्कर काटते रहे। इसके बाद प्रशासन ने भूमाफिया और सहकारी संस्थाओं के गठजोड़ को लेकर अभियान चलाया तो कई मामले सामने आए।

विज्ञापन

तब नवभारत सहकारी संस्था का नाम भी आया था। अब सहकारिता विभाग ने जिला कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया है। संस्था के प्रशासक जगदीश जलोदिया ने कोर्ट को कहा है कि इस सौदे की रजिस्ट्री शून्य घोषित की जाए, ताकि बेची गई जमीन का कब्जा सहकारिता विभाग वापस ले सके और उसे सदस्यों को आवंटित किया जाए। आपको बता दे कि नवभारत संस्था ने कुछ अन्य जमीनें भी दूसरे लोगों को बेच दी। उसकी भी जांच लंबे समय से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed